
most runs
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे मशहूर T-20 क्रिकेट लीग है। इसमें देश के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी खेलने का सपना देखते हैं। कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं। हर सीजन में पुराने रिकॉर्ड टूटते और नए रिकॉर्ड बनते रहते है। हर क्रिकेट प्रेमी जानना चाहता है कि आईपीएल का किंग बल्लेबाज कौन है। यानी किस खिलाड़ी ने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए है। बहुत कम लोग आईपीएल के इस दिलचस्प रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं। आज आपको बताने जा रहे है आईपीएल के उन टॉप खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए है।
1. विराट कोहली:—
पहले नंबर की बात करे तो इस सूची में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स टीम के कप्तान विराट कोहली है। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने 192 मैचों की 184 पारियों में 38.16 के औसत से 5878 रन बना चुके हैं। कोहली आईपीएल में 5 शतक और 39 अर्धशतक लगा चुके हैं।
2. सुरेश रैना :—
इस सूची में दूसरे नंबर पर सुरेश रैना का नाम आता है। रैना ने 193 मैचों की 189 पारियों में 33.34 के औसत से 5398 रन बनाए हैं। रैना के नाम 1 शतक और 38 अर्धशतक हैं। रैना ने 493 चौके और 194 छक्के लगाए हैं।
3. डेविड वार्नर:—
डेविड वार्नर भी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल है। वार्नर ने 137 मैचों की 137 पारियों में 42.65 के बेहतरीन औसत से 5076 रन बना चुके हैं। वार्नर 4 शतक और 48 अर्धशतक जड़ चुके हैं। अब तक वार्नर 510 चौके और 195 छक्के लगा चुके हैं।
4. रोहित शर्मा:—
सबसे ज्यादा रन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चौथे पायदान पर है। रोहित शर्मा ने 200 मैचों की 195 पारियों में 5230 रन बनाए हैं। रोहित के नाम एक शतक और 39 अर्धशतक हैं। रोहित आईपीएल में अब तक 458 चौके और 213 छक्के जड़ चुके हैं।
5. शिखर धवन:—
टीम इंडिया के धांसू बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर आते है। धवन ने 176 मैचों की 175 पारियों में 5197 रन बना चुके हैं। धवन आईपीएल में 2 शतक और 41 अर्धशतक जड़ चुके हैं। वह अब तक 591 चौके और 108 छक्के लगा चुके हैं।
6. एबी डिविलियर्स :—
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने में एबी डिविलियर्स छठें पायदान पर है। एबी डिविलियर्स ने 169 मैचों की 156 पारियों में 4849 रन बनाए हैं। डिविलियर्स के नाम 3 शतक और 38 अर्धशतक हैं। उन्होंने ने 390 चौके और 235 छक्के लगाए हैं।
7. क्रिस गेल :—
क्रिस गेल भी विस्फोट बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने में उनका नाम सातवें नंबर पर आता है। गेल ने 132 मैचों की 131 पारियों में 41.13 के औसत से 4772 रन बनाए हैं। उनके नाम 6 शतक और 31 अर्धशतक हैं। उन्होंने ने 384 चौके और 349 छक्के लगाए हैं।
8. एमएस धोनी :—
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी आठवें पायदान पर है। धोनी ने 204 मैचों की 182 पारियों में 40.99 के औसत से 4632 रन बनाए हैं। उनके नाम 23 अर्धशतक हैं। उन्होंने ने 313 चौके और 216 छक्के लगाए हैं।
9. रॉबिन उथप्पा :—
रॉबिन उथप्पा भी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में है। उथप्पा का नाम नौवें नंबर पर आता है। उथप्पा ने 189 मैचों की 182 पारियों में 27.92 के औसत से 4607 रन बनाए हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक हैं। उन्होंने ने 454 चौके और 163 छक्के लगाए हैं।
10. गौतम गंभीर:—
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गौतम गंभीर 10वें नंबर पर आते है। गंभीर ने 154 मैचों की 152 पारियों में 31.23 के औसत से 4217 रन बनाए हैं। उनके नाम 36 अर्धशतक हैं। उन्होंने ने 491 चौके और 59 छक्के लगाए हैं।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
Published on:
21 Mar 2021 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
