
नई दिल्ली। IPL 2021 में राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (sanju samson) को टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने पहले ही मैच में शतक ठोककर फ्रेंचाइजी के फैसले को साबित कर दिखाया। संजू के क्रिकेट कॅरियर की तरह उनकी लव स्टोरी भी काफी रोमांचक रही है। दरअसल, एक मैसेज ने उनकी बदलकर रख दी।
एक मैसेज ने बदल दी जिंदगी
संजू सैमसन ने 22 दिसंबर, 2018 को चारुलता से सात फेरे लिए थे। ये दोनों कॉलेज के दिनों ही एक-दूसरे को जानते थे। वहीं उनकी लव स्टोरी एक मैसेज से शुरू हुई थी। संजू ने शादी से पहले बताया था कि 22 अगस्त, 2013 को रात के 11:11 बजे मैंने चारू को हाय भेजा था। उस दिन से लेकर अब तक 5 साल हो चुके हैं मैं उनके साथ एक तस्वीर शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं दुनिया को बताना चाहता हूं कि मैं उन्हें कितना चाहता हूं और वह मेरे लिए कितनी खास हैं।
रिप्लाई नहीं देने पर सीधे मिलने पहुंच गए थे कॉलेज
संजू का कहना है कि कॉलेज के दिनों अपना-अपना कॅरियर संवारने के लिए हम दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे से दूर रहे। चारुलता ने बीएससी और ह्यूमन रिसोर्स से पीजी किया। उन्हें पढ़ने लिखने के अलावा गाने सुनने का बहुत शौक था। मैंने कई दिनों बाद चारुलता को मैसेज किया पर उन्होंने रिप्लाई नहीं दिया। काफी इंतजार करने के बाद एक दिन मैं परेशान होकर उनसे मिलने कॉलेज ही पहुंच गया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।
5 साल तक किया डेट फिर रचाई शादी
संजू और चारुलता ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया। इसके दोनों में एक साधारण समारोह में शादी की। उनकी शादी में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हुए थे।
संजू का क्रिकेट कॅरियर
बात करें संजू के क्रिकेट कॅरियर की तो उन्होंने केरल की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 7 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान 11.85 की औसत से 85 रन बनाए हैं। 55 फर्स्ट क्लास मैचों में संजू ने 37.64 की औसत से 3162 रन ठोके हैं। 95 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 2445 रन हैं। संजू ने 108 आईपीएल मैचों में 2703 रन बनाए हैं।
Published on:
15 Apr 2021 11:31 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
