
संजू सैमसन का अनोखा कारनामा
IPL 2022 का पहला क्वालिफायर मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। खैर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस हारते ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
संजू सैमसन ने खराब रिकॉर्ड अपने नाम किया
संजू सैमसन ने जो अनोखा रिकॉर्ड बनाया है वो शायद उनके फैंस को पसंद नहीं आएगा। शायद संजू भी चाहेंगे कि कभी आगे ऐसा ना हो। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन 15वां मुकाबला खेल रही है। हर मैच में सैमसन नियमित कप्तान भी रहे हैं। आपको बता दें 15 मैचों मे 13 बार संजू सैमसन टॉस हारे हैं। ये रिकॉर्ड पहले चेन्नई के कप्तान धोनी के नाम था। साल 2012 के IPL सीजन में धोनी 12 बार टॉस हारे थे। इस लिस्ट में तीसरा नाम भी धोनी का ही है। साल 2008 के IPL सीजन में धोनी 11 बार टॉस हारे थे। चौथे नंबर पर इस लिस्ट में विराट कोहली है। साल 2013 में बैंगलोर की कप्तानी करते हुए विराट कोहली 11 बार टॉस हारे थे।
ये भी पढ़ें- 3 क्रिकेटर जिन्होंने पहले क्रिकेट में धाक जमाई और फिर अपने-अपने देश के प्रधानमंत्री बन गए
राजस्थान रॉयल्स ने लीग मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया
संजू सैमसन लगातार टॉस हारे जरूर हैं लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ने इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम दूसरे नंबर पर रही। राजस्थान ने 14 लीग मुकाबले खेले और 9 में जीत मिली और 5 में हार का सामना करना पड़ा। अगर गुजरात के खिलाफ राजस्थान हार भी गई तो उन्हें फाइनल में जाने का एक और मौका मिलेगा। राजस्थान की गेंदबाजी इस बार बहुत तगड़ी रही है। अश्विन और युजवेंद्र चहल ने सभी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाया है। तेज गेंदबाजी आक्रमण भी बहुत जबरदस्त इस बार टीम का रहा।
ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर Rishabh Pant के साथ 1.63 करोड़ रुपए की हुई धोखाधड़ी, दोस्त ने धोखा देकर लगाया चूना
Published on:
24 May 2022 07:44 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
