28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहली और अनुष्का बेटी वामिका के साथ मुंबई पहुंचे, तस्वीरें और वीडियो वायरल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli And Anushka Sharma) अपनी बेटी वामिका के साथ मुंबई पहुंचे। आरसीबी अपना अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ मुंबई में खेलेगी....  

2 min read
Google source verification
virat_kohli.jpg

नई दिल्ली। IPL 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) का पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli And Anushka Sharma) अपनी बेटी वामिका (Vamika) के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। कोहली की टीम बेंगलुरु अब चेन्नई से मुंबई पहुंच गई है। आरसीबी का अगला मुकाबला गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है।

यहां देखें वीडियो

यह भी देखें :IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप की रेस में अब तक हर्षल पटेल हैं सबसे आगे, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन शामिल

मुंबई लौटे विराट और अनुष्का
विराट कोहली की आरसीबी अपने पहले तीनों मैच जीतकर हैट्रिक लगा चुकी है। अब तक आईपीएल के इतिहास में आरसीबी की ये सबसे शानदार शुरुआत है। वह तीनों ही मैच चेन्नई में जीती है। अब आरसीबी के अगले मुकाबले मुंबई में होने हैं। इसके चलते विराट और अनुष्का मुंबई लौट चुके हैं।

यहां देखें तस्वीरें

एयरपोर्ट पर बेटी वामिका के साथ स्पॉट हुए विरुष्का
बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट से निकलते वक्त अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को स्पॉट किया गया। इस दौरान की उनकी कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। दोनों मास्क लगाने के साथ फेस शील्ड लगाए हुए हैं। वहीं वामिका को अनुष्का ने अपनी गोदी में ले रखा है।

यहां देखें वीडियो

वामिका की एक झलक देखने को बेताब उनके फैंस
कोहली और अनुष्का के फैंस उनकी बेटी वामिका की एक झलक देखने को बेताब हैं। लेकिन इन तस्वीरों में वामिका चेहरा कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है। वैसे विरुष्का अपने इंस्टाग्राम पर वामिका की फोटो शेयर कर चुके हैं। लेकिन अब तक किसी भी तस्वीर में उनका चेहरा साफ दिखाई नहीं दिया है। बता दें कि कोहली और अनुष्का इस साल माता-पिता बने हैं। 11 जनवरी को अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया था। वामिका चार महीने की होने वाली है।

यहां देखें तस्वीरें

आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list