
125 disabled people will get artificial limbs in Narayan Limb and Calipers measurement camp, operation of 6 patients will be done in Udaipur.
इटारसी.
नारायण सेवा संस्थान और रोटरी क्लब की मदद से 125 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ पर लगेंगे। इसकी बदौलत न केवल वह चल सकेंगे बल्कि रोजमर्रा के काम भी कर सकेंगे। रविवार को नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स माप शिविर में दिव्यांगजनों की निशुल्क जांच हुई। रोटरी अध्यक्ष नारायण चौरसिया व सचिव संदेश अग्रवाल ने बताया कि नर्मदापुरम, हरदा व बैतूल जिले के अलावा अन्य शहरों से शिविर स्थल पर आकर 256 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 125 दिव्यांगजन कृत्रिम अंग के पात्र पाए गए। इनके अलावा 6 दिव्यांगों को ऑपरेशन के लिए उदयपुर बुलाया गया है। जहां उनके इलाज, भोजन व आवास की मुफ्त व्यवस्था होगी।
शिविर डॉ. एनआर खंडेलवाल की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी पुष्पादेवी खंडेलवाल के सहयोग न्यास कॉलोनी बायपास पर जगदंबा मैरिज गार्डन में लगा था। मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भारत सरकार के सचिव आरके खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा सेवा के क्षेत्र में नारायण सेवा संस्थान का नाम सब जानते हैं। रोटरी क्लब ने मानवता की सेवा के लिए जो बीड़ा उठाया है, वह प्रेरक व सराहनीय है। जिन्होंने अपना अंग खो दिया है, उन्हें सरकार ने दिव्यांग नाम इसलिए दिया ताकि समाज की सोच बदले। उनके प्रति सकारात्मक रवैया हो। उनके प्रति दया का नहीं सम्मान का भाव होना चाहिए। रोटरी के एक सीनियर सदस्य की स्मृति में यह सेवाकार्य नई पहल है।अध्यक्षता कर रहे हैं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने मानव सेवा के कार्यों की सराहना की। मंच से नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने सेवाभावी कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। सिविल अस्पताल से अधीक्षक डॉक्टर राकेश चौधरी ने शिविर में 5 नर्स एवं पंच वार्ड ब्वॉय भेजे। शिविर स्थल पर रोटरी क्लब ने सुबह से ही चाय नाश्ते और भोजन की व्यवस्था कर रखी थी।
शिविर में यह हुआ --जन्मजात दिव्यांगों की निशुल्क जांच की गई। इसमें उम्र का कोई बंधन नहीं था।
- ऐसे दिव्यांग जो किसी दुर्घटना में अपने अंग गंवा चुके हैं अथवा अंगविहीन हैं। उनका शिविर में कृत्रिम अंगों के लिए माप लिया गया।
- लगभग दो माह के बाद नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से कृत्रिम अंग बनकर आएंगे। जो निशुल्क फिट किए जाएंगे।
Published on:
17 Dec 2023 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
