2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 करोड़ में बिछना है 142 किमी लंबाई में पाइप लाइन, अब तक बिछी केवल 62 किमी..

-शहर की सड़कों को छलनी करने के बाद उसे लावारिस छोड़ दिया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटारसी

•

image

Rahul Saran

•

Updated: 17 Jun 2020, 10:34 AM IST

itarsi, nagarpalika, pipeline, road damage, public, trraffic

itarsi, nagarpalika, pipeline, road damage, public, trraffic

इटारसी. कभी-कभी सुविधा देने के लिए किए जाने वाले काम बिना प्लानिंग की वजह से लोगों के लिए तकलीफदेह बन जाते हैं। ऐसा ही शहर में देखने में आ रहा है। शहर में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के तहत शहर में करीब 20 करोड़ की लागत से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पाइप लाइन बिछाने का काम जिस कंपनी के पास है उसने पूरे शहर की सड़कों को छलनी करने के बाद उसे लावारिस छोड़ दिया है। अब बारिश में सड़कों की बदतर हालत से वार्डों में कीचड़ की समस्या आवागमन में बड़ी समस्या खड़ी करने वाली है।
--------------------
यह है पूरी योजना
शहर में पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम अहमदाबाद की कंपनी के पास है। योजना के तहत करीब 142 किमी लंबाई में पाइप लाइन बिछना है मगर अब तक केवल 62 किमी ही पाइप लाइन बिछी है। अभी करीब 80 किमी की पाइप लाइन बिछना बाकी है। इस कंपनी ने शहर में जिन सड़कों की खुदाई की थी उनको रिपेअर नहीं किया है। अब मानसून की दस्तक हो चुकी है और पूरे शहर में खुदी पड़ी सड़कें आवागमन में बड़ी समस्या साबित होने वाली हैं।
--------------------
नहीं हुआ निर्देशों का पालन
पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही कंपनी के प्रतिनिधियों और नपा के अधिकारियों के साथ कुछ महीने पहले विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की बैठक हुई थी जिसमें उन्होंने पहले खोदी गई सड़कों की पेविंग ब्लॉक लगाकर सूरत सुधारने के निर्देश दिए थे मगर उस पर कंपनी ने कोई ध्यान नहीं दिया। नपा के अधिकारियों ने भी कंपनी पर किसी तरह का कोई दबाव अब तक नहीं बनाया है।
-------------------------
यह है सड़कों की स्थिति
पहला क्षेत्र- बंगाली कालोनी रोड
बंगाली कालोनी में सड़कों की स्थिति पाइप लाइन की खुदाई से खराब हो गई है। तेज बारिश में अब यहां आवागमन में हजारों लोगों को परेशान होना पड़ेगा।
दूसरा क्षेत्र- न्यास कालोनी प्रकाश उद्यान के पीछे वाले हिस्से में भी सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। अब वहां जरा सी बारिश के कारण कीचड़ हो रही है जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है।
-------------------
इनका कहना है
अभी करीब ८० किमी लंबाई में पाइप लाइन बिछना रह गई है। कंस्ट्रक्शन एजेंसी को हमने नोटिस दे चुके हैं। उन्हें मिनी रोलर बुलाकर सड़कों को ठीक करने के लिए कहा है।
एसएस बैस, योजना प्रभारी नपा
-