2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

200 ट्रैकमैन पटरियों की सुरक्षा में जुटे, हर आधे घंटे में नाप रहे ट्रैक का तापमान

- इटारसी सेक्शन में वंदेभारत की जा रही तैयारियां , पटरियों का संरक्षण करते ट्रैकमैन, मापा जा रहा तापमान।

2 min read
Google source verification
200 ट्रैकमैन पटरियों की सुरक्षा में जुटे, हर आधे घंटे में नाप रहे ट्रैक का तापमान

200 ट्रैकमैन पटरियों की सुरक्षा में जुटे, हर आधे घंटे में नाप रहे ट्रैक का तापमान

इटारसी. आगामी 27 जून को भोपाल से शुरू होने वाली वंदेभारत ट्रेन को लेकर इटारसी सेक्शन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूरा इंजीनियरिंग विभाग पटरियों के सरंक्षण में जुट गया है। मुख्यालय से निर्देश आने के बाद शनिवार से ही आईओडब्ल्यू, पीडब्ल्यूआई, इंजीनियर समेत रेलवे का पूरा तकनीकि अमला तैयारी में जुट गया है। लगभग 200 ट्रैकमैन समेत दो दर्जन तकनीकि अधिकारी ट्रैक के संरक्षण में जुट गए हैं। हर आधे घंटे में ट्रैक का तापमान लेकर देखा जा रहा है।

अगले सप्ताह रेलवे के भोपाल और जबलपुर मंडल की तकनीकि टीम समेत रेलवे बोर्ड, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी वंदेभारत के आगमन के रास्तों का मुआयना करेगी। खासकर सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार भोपाल से चलकर जबलपुर तक जाने वाली वंदेभारत ट्रेन की स्पीड 100 से 130 किलोमीटर है। पहले दिन भोपाल से चलकर इटारसी होकर जबलपुर तक जाएगी। इसलिए इस दौरान रेल की पटरियां दुरुस्त रहे। यहीं नहीं, वंदेभारत आने-जाने से पहले इटारसी सेक्शन में ट्रैक का सरंक्षण लगातार करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस तरह हो रहा संरक्षण

वंदेभारत हाईस्पीड और नाजूक ट्रेन हैं। इसके लिए सबसे पहला ध्यान पटरियों के सरंक्षण पर है। फिलहाल ट्रैकमेन सुबह 6 से दोपहर2 बजे तक हर आधे घंटे में पटरियों का तापमान नाप रहे हैं। गर्मी से सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक पटरियों का तापंमान बढ़ता है। यह तापमान 48 से बढ़कर 59 डिग्री तक हो रहा है। इसलिए ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों की स्पीड नियंत्रण के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चूंकि घर्षण के कारण पटरियों के फैलने का डर रहता है। इससे हादसे का डर रहता है।

वंदेभारत ट्रेन 27 जून से शुरू होनी है। इस ट्रेन का भोपाल-जबलपुर के बीच संचालन से पहले रेलवे ट्रैक का सरंक्षण और सुरक्षा की जा रही है। वैसे पटरियों का संरक्षण सालभर सभी ट्रेनों के लिए रेलवे करती है। पर वंदेभारत हाईस्पीड ट्रेन होने से इसके लिए ट्रैक का सरंक्षण विशेष रूप से किया जा रहा है।

- सुबेदार सिंह, पीआरओ, पमरे भोपाल मंडल