2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजल शेड में बूढ़ी हुई एक दर्जन क्रेनें, फिर भी उठवा रहे वजन, ताक पर रेलकर्मियों की सुरक्षा

-यूनियन के माध्यम से मंडल कार्यालय पहुंचा मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटारसी

•

image

Rahul Saran

•

Updated: 21 Jun 2020, 9:13 AM IST

itarsi, wcreu, deisal shed, craines, weight lifting, workers safety, dangerous

itarsi, wcreu, deisal shed, craines, weight lifting, workers safety, dangerous

राहुल शरण, इटारसी। डीजल शेड में एक दर्जन क्रेनें बूढ़ी हो गई हैं। इन्हीं बूढ़ी क्रेनों के सहारे डीजल शेड में भारी-भरकम उपकरणों को एक-जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम चल रहा है। क्रेनों के उम्रदराज होने से उनके नीचे काम करने वाले रेलकर्मियों की जान को खतरा हो सकता है। इन बूढ़ी क्रेनों से डीजल शेड में काम लिए जाने का यह मामला भोपाल रेल मंडल कार्यालय में पहुंच गया है।
--------------
यह है स्थिति
डीजल शेड में करीब 13 के्रनें हैं। इन क्रेनों की काफी उम्र हो चुकी है। फिलहाल इन्हीं क्रेनों का डीजल शेड में उपयोग हो रहा है। इनमें से 7 क्रेनों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है बावजूद उसके उनका उपयोग भारी-भरकम इंजन पाट्र्स उठाने में हो रहा है वहीं 6 अन्य क्रेनों की एक्सपायरी डेट नजदीक है।
-----------------
यह हैं क्रेनों की क्षमता
डीजल शेड में जो 13 क्रेनें हैं उनमें न्यूनतम 3 टन से लेकर अधिकतम ४० टन क्षमता की क्रेनें हैं। शेड में इन क्रेनों का उपयोग 1 टन वजनी टर्बो सुपर चार्जर, 3 टन वजनी कंपे्रसर, 6 टन वजनी इंजन ब्लॉक और 23 टन वजनी बोगी उठाने में हो रहा है। जब यह के्रनें काम करती हैं तो उन्हीं के आसपास रेलकर्मी भी काम करते हैं जिससे उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
-----------------
मंडल कार्यालय पहुंचा मामला
डीजल शेड में बूढ़ी क्रेनों से भारी-भरकम सामानों की शिफ्टिंग करने का मामला वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल सचिव फिलिप ओमन ने उठाया है। मंडल को की शिकायत में कहा गया है कि डीजल शेड में 13 क्रेनें हैं जिनमें से 7 की एक्सपायरी डेट निकल गई है और 6 की निकलने वाली है बावजूद उसके उनसे काम लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है।
--------------
171 इंजनों का हो रहा है मेंटनेंस
डीजल शेड में अभी कुल 171 इंजनों का मेंटनेंस हो रहा है। इनमें से 69 एसी लोको इंजन हैं और १०२ डीजल इंजन हैं। अभी यहां एसी लोको इंजन और बढऩे वाले हैं। इंजन मेंटनेंस की संख्या करीब 200 तक होने की संभावना है।
----------------------
इनका कहना है
डीजल शेड में एक्सपायरी डेट की क्रेनों से काम लिए जाने की शिकायत मंडल कार्यालय में की है। इससे कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
फिलिप ओमन, मंडल सचिव डब्ल्यूसीआरईयू भोपाल
उनको गलत जानकारी है। ऐसा कुछ नहीं है। जिन क्रेनों की एक्सपायरी खत्म होने वाली है उन्हें हटाकर नई लगाई जाएंगी।
अनुरागदत्त त्रिपाठी, सीनियर डीएमई डीजल शेड इटारसी