
itarsi, talab, water harvesting system, project
इटारसी। पिछले साल मानसून की मेहरबानी के बावजूद शहर का तालाब नपा के जिम्मेदारों की गलत प्लानिंग के कारण खाली रह गया था। इसे देखते हुए तालाब में बारिश का पानी पहुंचाने की एक योजना बनी थी मगर यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई। नपा के अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस बार भी तालाब खाली रहने के हालात बन रहे हैं।
------------
४ लाख का बनाया था एस्टीमेट
नपा प्रशासन ने तालाब में आसपास के बड़े भवनों, अग्रवाल भवन और सब्जी मंडी के शेडों से निकलने वाले बारिश के पानी को तालाब तक पहुंचाने के लिए 4 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाया था और बारिश का पानी तालाब तक पहुंचाने की योजना बनाई थी मगर उस पर नपा के अधिकारियों ने काम नहीं किया और योजना फाइलों में ही दबी रह गई।
---------------
71 लाख से किया है सौंदर्यीकरण
नगरपालिका प्रशासन ने तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 71 लाख रुपए की राशि खर्च की थी। सौंदर्यीकरण का काम करने के दौरान तालाब मेंं बारिश के पानी को जमा करने की कोई प्लानिंग नहीं की गई जिसका नतीजा यह है कि यह तालाब खाली पड़ा है। इस तालाब में महज चंद फुट पानी जमा है।
----------------
इनका कहना है
तालाब में बारिश का पानी पहुंचाने के लिए करीब 4 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाया था जिससे आसपास के भवनों का बरसाती पानी तालाब में पहुंचाया जा सके मगर उस पर नपा के अधिकारियों ने काम नहीं किया। हम नपा के अधिकारियों से जल्द ही इसके बारे में चर्चा करेंगे।
यज्ञदत्त गौर, पूर्व पार्षद इटारसी
हम पता करा लेते हैं कि क्या योजना बनी थी। बरसात से पहले जो भी किया जा सकता है उसमें करने का प्रयास किया जाएगा।
सीपी राय, सीएमओ इटारसी
----------------------
Updated on:
23 Jun 2020, 9:47 PM IST
Published on:
23 Jun 2020, 9:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.