2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों शर्मिंदा हो गए नपा के सबइंजीनियर और कर्मचारी…..जानिए कैसे

-2 साल से पानी के लिए परेशान हैं 1500 लोग, -पानी के लिए परेशान लोगों ने किया अनूठा विरोध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटारसी

•

image

Rahul Saran

•

Updated: 16 Jun 2020, 8:00 AM IST

itarsi, ward 16 proest, water problem, np, gyapan

itarsi, ward 16 proest, water problem, np, gyapan

इटारसी। वार्ड नंबर 16 के निवासियों ने सोमवार को पानी की समस्या से परेशान होकर सड़क पर गांधीगिरी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड के लोगों ने जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अमित कापरे की अगुवाई में नपा के सब इंजीनियर और जलकार्य विभाग के कर्मचारियों के आने पर पहले उनकी राह मेंं फिल्मी गाने की धुन पर गुलाब की पंखुडिय़ां बिछाई और फिर ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया। वार्डवासियों के विरोध के इस अनूठे तरीके से नपा के कर्मचारी-अधिकारी भी सकपका गए। इसके बाद वार्डवासियों ने पेयजल समस्या निराकरण का ज्ञापन सौंपा जिस पर उन्होंने समस्या निराकरण का आश्वासन दिया।
-------------------
गीतों से किया नपा प्रशासन पर कटाक्ष
वार्ड के लोगों ने नपा प्रशासन की लापरवाही को लेकर गीतों के माध्यम से कटाक्ष किया। सीएमओ सीपी राय को विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल सबइंजीनियर आदित्य पांडे एवं जलकार्य अधिकारी रब्बू जोशी को मौके पर भेजा जैसे ही सब इंजीनियर आदित्य पांडे प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे तो कापरे ने फिल्मी गीत आइए आपका इंतजार था, देर हुई आने में तुमको शुक्र है फिर भी आए तो बजा दिया जिसके साथ ही लोगों ने सब इंजीनियर पांडे का स्वागत किया। वार्डवासियों के इस व्यवहार से सब इंजीनियर भी सकापका गए।
------------------
इसलिए किया विरोध प्रदर्शन
वार्ड 16 सोनासांवरी नाका क्षेत्र में चिमनलाल के घर से डॉली मांझी के घर तक काली मंदिर के बगल वाली गली में वर्षों से पानी नही आ रहा है। २ साल पहले नपा द्वारा पाइप लाइन डाली जा चुकी है लेकिन अभी तक पानी नहीं आया है। वार्डवासी पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं। यही समस्या सोमवार को लोगों के विरोध प्रदर्शन का कारण बनी। लोगों ने ऐेसे तड़पू कि जैसे जल बिन मछली गीत बजाकर अपनी व्यथा व्यक्त की ।
------------------------
गत वर्ष किया था अर्धनग्न प्रदर्शन
गत वर्ष 23 मई 2019 को पानी की समस्या को लेकर वार्डवासियों से चंदा मांगकर समस्याओं के निराकरण के लिए पैसे इक_े करने और नपा कार्यालय में अर्धनग्न प्रदर्शन भी हुआ था उसके बाद भी कोई सुधार नहीं आया। दर्जनों बार आवेदन दे चुके हैं मगर नपा ध्यान नहीं दे रही है।
----------------
वार्डवासियों की तकलीफ मुंहजबानी

पानी की बहुत समस्या है। दूर-दूर से भरकर लाने में बहुत परेशान होना पड़ता है। नपा को समस्या से कोई मतलब नहीं है।
सावित्री बाई, वार्डवासी

दो साल से पानी की दिक्कत चल रही है। कई बार नपा कार्यालय होकर आ चुके हैं मगर कोई नहीं सुनता है।
राधा बाई, वार्डवासी

पानी के लिए सब लोगों को टैंकरों के पीछे भागना पड़ता है। इसमें किसी के साथ हादसा भी हो सकता है मगर नपाकर्मियों को इससे कोई सरोकार नहीं है।
शांति बाई, वार्डवासी

हमारे क्षेत्र के 500 से ज्यादा लोग पानी के लिए परेशान रहते हैं। बताने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है।
पुनिया बाई, वार्डवासी
--------------------
इनका कहना है

नपा की सभी ड्रामेबाजी को 1 साल हो गए हैं। तीन-तीन सीएमओ बदलने के बाद भी हालात जस की तस है। मूलभूत जरूरतें भी पूरी ना कर पाना स्थानीय प्रशासन और खुद को जनहितैषी नेता बताने वाले पार्षदों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।
अमित कापरे, पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस

वार्डवासियों ने जो समस्या बताई है उनका जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। बहुत जल्द इस क्षेत्र में विधायक निधि से ट्यूबवेल खनन का काम होगा।
आदित्य पांडे, सबइंजीनियर नपा