4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आवारा मवेशी और कुत्तों के बाद अब बंदरों की दहशत, रेलवे ने नपा को लिखा पत्र

स्टेशन पर मवेशियों की धमाचौकड़ी, बंदर और कुत्तों के आतंक से यात्रियों को खतरा  

2 min read
Google source verification
After stray cattle and dogs, now there is fear of monkeys, Railways wrote a letter to NAPA

After stray cattle and dogs, now there is fear of monkeys, Railways wrote a letter to NAPA

इटारसी. प्रदेश के महत्वपूर्ण ए-ग्रेड रेलवे स्टेशन इटारसी में यात्रियों को खतरा है। स्टेशन पर आवारा मवेशी धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। बंदर और कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कुछ समय पहले ही एक यात्री पर बंदर के हमले करने की घटना भी हो चुकी है। स्टेशन परिसर में मवेशी, कुत्तों और बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। अब इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रेलवे प्रबंधन ने नपा और वन विभाग को पत्र लिखा है।

रेलवे ने आवारा मवेशियों का स्टेशन परिसर में प्रवेश रोकने रेलवे ने काऊकैचर भी लगाए, लेकिन काऊकैचर भी मवेशियों को भीतर दाखिल होने से रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। हालात यह हैं कि अब आवारा मवेशी पटरियों पर ही नहीं प्लेटफार्म तक पहुंच रहे हैं। स्टेशन परिसर के प्लेटफार्मों पर रखे डस्टबिनों को भोजन के चक्कर में मवेशी पलटा रहे हैं। इस दौरान कई बार मवेशियों में द्वंद छिड़ जाता है। जिससे यात्रियों को खतरे का अंदेशा बना हुआ है।

यह है सबसे बड़ी समस्या-

इटारसी स्टेशन रेलवे का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां चारों दिशाओं से आने-जाने वाली रोजाना करीब 200 से ज्यादा ट्रेनें आती जाती है। जिसकी वजह से यहां खानपान सामग्री की बड़े पैमाने पर खपत होती है। स्टेशन परिसर के आसपास रिहायशी इलाके हैं और स्टेशन परिसर चारों तरफ से खुला है। यही सबसे बड़ी वजह है कि आवारा मवेशी और शरारती तत्व कहीं से भी स्टेशन परिसर में आने के बाद प्लेटफार्म और ट्रेनों तक पहुंच जाते हैं।

इटारसी स्टेशन पर बंदरों का आतंक, बुजुर्ग के सिर में काटा-

रेलवे स्टेशन में इन दिनों बंदरों का आतंक है। 5 फरवरी को बंदरों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बंदर ने उनके सिर में काट लिया। जिससे वह घायल हो गए। बुजुर्ग का सरकारी डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल में इलाज कराया गया था। इटारसी रेल्वे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर 70 वर्षीय रमा शंकर दुबे को करीब 10 से 15 बंदरों ने घेर लिया था। जिनमें से एक बंदर ने उनके सिर में काट लिया था। सेमरी हरचंद के रहने वाले रमा शंकर दुबे खंडवा से यात्रा करके इटारसी आए थे।

आवारा कुत्तों से खतरा-

रेलवे स्टेशन परिसर के मुसाफिर खाने और प्लेटफार्म पर आवारा श्वान बेरोकटोक आते-जाते हैं। यात्रियों के भीड़भाड़ के बीच ये आराम फरमाते हैं। कई बार तो ये प्लेटफार्म और मुसाफिर खाने में एक दूसरे पर हमला तक कर देते हैं। ऐसे में यदि यात्रियों पर हमला हुआ तो स्टेशन पर रैबीज का खतरा भी बना हुआ है।

इनका कहना है...

रेलवे स्टेशन पर आवारा मवेशी, कुत्ते और बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे निपटने के लिए हमने वन विभाग और नपा को पत्र लिखा है।

-देवेंद्र सिंह चौहान, स्टेशन प्रबंधक इटारसी 3

रेलवे ने हमें पत्र लिखा है। आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए हाका गैंग की मदद लेंगे। कुत्तों की समस्या के लिए टेंडर किए गए थे। देखते हैं क्या निराकरण किया जा सकता है।

-रितु मेहरा, सीएमओ नपा इटारसी