
Ankit Voice of Narmadanchal, Deepali Yadav wins Voice of Propeller, 2019, ordnence fectory, itarsi
इटारसी. आयुध निर्माणी सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में गायन प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को हुआ। फाइनल में वॉइस ऑफ प्रोपेलपुर दीपाली यादव बनी जबकि अंकित मालवीय ने वॉइज ऑफ नर्मदांचल का खिताब जीता।
फाइनल में २३ प्रतियोगियों ने प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता का फाइनल आयुध नगर के कम्युनिटी हॉल में हुआ जो देर रात तक चलता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में निर्माणी महाप्रबंधक एचआर दीक्षित एवं महिला कल्याण समिति अध्यक्ष अंजली दीक्षित मौजूद थीं।
ये बने विजेता
- वॉइस ऑफ प्रोपेलपुर के सीनियर ग्रुप की विजेता दीपाली यादव, रनरअप रौनक बिछेले, लिटिल चैंप में शिवांश शर्मा प्रथम, सिम्मी बिछेले फस्र्ट रनरअप, त्रिशा चौधरी सेकंड रनर अप, जूनियर ग्रुप में वंदना विजेता रही जबकि रनरअप प्रिंस सरदाना रहे।
- वॉइस ऑफ नर्मदांचल के सीनियर ग्रुप के विजेता अंकित मालवीय एवं रनरअप उदित घुरेले रहे। जूनियर ग्रुप में अमन मालवीय विजेता और रनरअप श्रुति घुरेले रहीं। लिटिल मास्टर ग्रुप सत्यम बाथरी, फस्र्ट रनरअप रौनक राजौरिया, सेकेंड रनरअप अंजू दीक्षित रही।
-
Published on:
14 Jan 2019 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
