2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1000 मकान बनाने मिली थी स्वीकृति, अब तक बने 196 आवास, इंतजार में निकले 4 साल..

-पीएम आवास योजना के एएचपी घटक का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटारसी

•

image

Rahul Saran

•

Updated: 20 Jun 2020, 9:25 AM IST

BLC houses are becoming beneficiaries due to increase in the cost of construction materials

BLC houses are becoming beneficiaries due to increase in the cost of construction materials

इटारसी। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक एएचपी के पंजीकृत हितग्राहियों में से सैंकड़ों हितग्राहियों को अब तक आवासों का आवंटन नहीं हो पाया है। यह हितग्राही पिछले 4 साल से मकान मिलने की राह देख रहे हैं। पूर्व पार्षद ने नपा सीएमओ को पत्र लिखकर ऐसे हितग्राहियों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
---------------
अब तक 196 ही निर्माणाधी
प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक एएचपी के अंतर्गत इटारसी नगर में 1000 से अधिक मकान बनाने की स्वीकृति इटारसी नगरपालिका को मिली थी। अभी 196 भवन निर्माणाधीन हैं। ऐसे भवनों हेतु वर्ष 2016 में पंजीयन किया गया था। आर्थिक रुप से कमजोर तथा निम्न आय वर्ग के सैंकड़ों नागरिकों ने अपनी बचत का बड़ा हिस्सा पंजीयन राशि के रूप में नगरपालिका इटारसी में जमा किया था।
-----------------
दूसरी किस्त में जमा किए थे 15 हजार
सैंकड़ों हितग्राहियों ने दूसरी किस्त के तौर पर 15 हजार रुपए जमा किए थे। लगभग 4 वर्ष गुजर जाने के बाद भी मकान नहीं मिलने से अब उनकी चिंता बढऩे लगी है। ऐसे आवेदकों के लिए शेष राशि एकमुश्त जमा करने में बाद में दिक्कत आएंगी।
-----------------------
पार्षद ने दिया पत्र
इस घटक के हितग्राहियों को लेकर पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर ने सीएमओ को लिखे पत्र में कहा है कि
ऐसे निर्माणाधीन भवनों के पूर्ण होने का अनुमानित समय तथा हितग्राही द्वारा जमा की जाने वाली राशि से पंजीकृत लोगों को अवगत कराया जाए। निर्माणाधीन आवासों का पात्र हितग्राहियों को शीघ्र आवंटन स्वीकृति पत्र प्रदान करें। शेष स्वीकृत आवासों का निर्माण भी शीघ्र ही प्रारम्भ किया जाए।
------------------------
इनका कहना है
आवासों का निर्माण प्रक्रिया में है। उनका निर्माण होते ही नियमानुसार उनका आवंटन किया जाएगा।
सीपी राय, सीएमओ इटारसी