
itarsi, health, aganbadi centres, vecinatios,senetaijer, mask
इटारसी। शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के टीकाकरण का काम चालू हो गया है मगर यह काम असुरक्षित तरीके से हो रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को टीका लगाने का काम स्वास्थ्यकर्मियों के पास है जिनके पास मास्क, ग्ल्ब्स और सेनेटाइजर हैं मगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह सामान नहीं दिया जा रहा है। इन परिस्थितियों में छोटे-छोटे बच्चों के अलावा आंगनबाड़ी स्टाफ को भी संक्रमण का डर सता रहा है मगर प्रशासन को इससे सरोकार ही नहीं है।
-----------------
शहर में हैं ९8 आंगनबाड़ी
इटारसी शहर में आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलाकर करीबन ९८ केंद्र हैं। इन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की संख्या करीबन 2५० है। इन सभी आंगनबाड़ी में काम करने वाला यह स्टाफ कोरोना के संक्रमण की दहशत में काम करने को मजबूर है।
-----------------
एक बार दिया, अब हैं वंचित
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पहले की तरह टीकाकरण करने के आदेश जारी कर दिए हैं। टीकाकरण के आदेश तो जारी हो गए हैं मगर आंगनबाड़ी केंद्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव के संसाधन ही नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्रों को दो महीने से सेनेटाइजर नहीं मिला है। अंतिम बार उन्हें अप्रैल माह में गांधी मैदान में हुई सर्वे की मीटिंग में मिला था जो खत्म हो गया है।
---------------------
स्वास्थ्यकर्मी नहीं देते सेनेटाइजर
टीकाकरण वाले दिन स्वास्थ्यकर्मी अपने मास्क, ग्ल्ब्स और सेनेटाइजर लेकर केंद्रों में आ जाते हैं। वहीं आंगनबाड़ी स्टाफ को खाली हाथ ही आना पड़ता है। आंगनबाड़ी स्टाफ स्वास्थ्यकर्मियों से संसाधन की मदद मांगता है तो भी उन्हें नहीं मिलती है। मजबूरन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं बिना मास्क, ग्ल्ब्स और सेनेटाइजर के बच्चों को स्पर्श करने का काम कर रही हैं जिससे बच्चों के साथ ही उनको भी संक्रमण का खतरा है।
-------------------------
इनका कहना है
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्रों में मास्क और सेनेटाइजर नहीं मिल रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने साधन ले आते हैं और खुद ही उपयोग करते हैं। हमने डिमांड भी की थी मगर अब तक नहीं कुछ नहीं हुआ है।
ज्योति पवार, जिलाध्यक्ष सीटू होशंगाबाद
हम पता करा लेते हैं। इस संबंध में जो भी उचित व्यवस्था होगी वह अवश्य कराई जाएगी।
सतीश राय, एसडीएम इटरसी
Updated on:
12 Jun 2020, 8:05 AM IST
Published on:
12 Jun 2020, 8:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.