12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटारसी में गुजरात के डॉ आंनद त्रिपाठी समेत 31 शिक्षकों को मिला विपिन जोशी स्मृति सम्मान

- सर्वोच्च सरस्वती पुत्र सम्मान से नवाजे गए गुजरात के डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी.

3 min read
Google source verification
इटारसी में गुजरात के डॉ आंनद त्रिपाठी समेत 31 शिक्षकों को मिला विपिन जोशी स्मृति सम्मान

इटारसी में गुजरात के डॉ आंनद त्रिपाठी समेत 31 शिक्षकों को मिला विपिन जोशी स्मृति सम्मान

इटारसी. शिक्षक पर विपिन जोशी स्मारक समिति ने 39 वें वर्ष में राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवारी की रात में साईं कृष्णा रिसोर्ट में किया। इसमें देश का सर्वोच्च सरस्वती पुत्र सम्मान गांधी नगर गुजरात के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति विधि विभाग डॉ आनंद कुमार त्रिपाठी को प्रदान किया, जो वर्चुअली माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। इन्हें मिलाकर देश- प्रदेश के 31 शिक्षकों को विपिन जोशी स्मृति सम्मान दिया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि दीपक जोशी पूर्व शिक्षा मंत्री रहे। अध्यक्षता कर रहे समिति अध्यक्ष रमेश के साहू, संस्थापक एवं संरक्षक प्रमोद पगारे आदि उपस्थित रहे। आयोजन में 38 साल से स्थायी रहे मुख्य अतिथि विजय दुबे काकू भाई थे। वंदे मातरम की प्रस्तुति, गणेश की महाआरती एवं सभी सम्मानित होने वाले शिक्षकों के पद प्रक्षालन के साथ की गई।


विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि गुरु वह है, जो अपने शिष्यों को बुलंदी तक ले जाता है। बिना शिक्षक के व्यक्ति की उन्नति और विकास संभव नहीं है। अपने जीवन में कभी भी एक शिक्षक को सम्मान देने का यह तरीका विपिन जोशी समिति के अतिरिक्त उन्होंने कही नहीं देखा। श्री जोशी ने उनके गृह नगर में गुरु पूर्णिमा पर ऐसा आयोजन करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम का संचालन समिति के उपाध्यक्ष अनिल झा ने किया।


इनका हुआ सम्मान :
- सरस्वती पुत्र सम्मान: बालकृष्ण विपिन की स्मृति में डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी निदेशक प्रभारी प्रति कुलपति राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर गुजरात।
- विवेक सागर सम्मान: मोहनलाल शर्मा स्मृति में डॉ. बस्सा सत्यनारायणन सहा. प्रध्यापक एमजीएम कॉलेज इटारसी।
- कर्मा रत्न सम्मान: कोदूलाल साहू, लक्ष्मीबाई साहू एवं राकेश साहू बल्ला सेठ की संयुक्त स्मृति में लखनलाल साहू व्याख्यता शास. उ.मा. विद्यालय मोदे, कांकेर जि बस्तर (छग)
- ज्ञानगंगा सम्मान: भंवरचंद जैन की स्मृति में डॉ. उमेश कुमार धुर्वे प्राचार्य शास. कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम।
- अर्जुन सम्मान: सेठ श्री नारायण अग्रवाल की स्मृति में नारायण प्रसाद चौधरी प्राचार्य सीएम राइज स्कूल, इटारसी।
- ज्ञानाचार्य सम्मान: कमलकिशोर दुबे, सवित्रीदेवी दुबे की संयुक्त स्मति में विनोद कुमार साहू सहायक शिक्षक शास. प्राथ. शाला समनापुर तह. कुंडम जिला जबलपुर।
- सांदीपनी सम्मान: सुशीलादेवी एवं डॉ. जे.पी. दुबे की संयुक्त स्मृति में डॉ. अनिल कुमार दुबे प्राचार्य शास. उ.मा. विद्यालय दतिया।
- विश्वामित्र सम्मान: सरदार मेलासिंह छाबड़ा की स्मृति में सुरेश चिमानिया उच्च श्रेणी शिक्षक शा. एकीकृत माध्य. शाला, निटाया नर्मदापुरम।
- अक्षरदूत सम्मान: जीएस ठाकुर एवं समिति सदस्य महेश ठाकुर की संयुक्त स्मृति में प्रभात कुमार गुप्ता डीन केरियर कॉलेज ऑफ लॉ भोपाल।
- मैथिलीशरण गुप्त सम्मान: कस्तूरीदेवी एवं मनमोहन लला गुप्ता, गोदावरी देवी गुप्ता की संयुक्त स्मृति में योगिता स्वर्णकार सहायक शिक्षिका वर्धमान स्कूल इटारसी।
- सेवा सम्मान: पीयुष शाह की स्मृति मेें दीपाली अवस्थी प्राचार्य टैगोर पब्लिक हा.से. स्कूल, सिवनी बानापुरा नर्मदापुरम।
- कर्मवीर सम्मान: पत्रकारिता के पुरोधापुरूष प्रेमशंकर दुबे की स्मृति में रवि प्रजापत शिक्षक, शास हाई स्कूल केलोधाला जिला इंदौर।
- विवेकानंद सम्मान: करतार सिंह अरोरा एवं सुरेन्द्र अरोरा की संयुक्त स्मृति में स्वर्णलता छैनिया शिक्षिका प्रज्ञान सीनियर, सेके. स्कूल इटारसी।
- अग्रसेन सम्मान: केसरीमल अग्रवाल की स्मृति में गोकुल प्रसाद गौर उच्च. श्रेणी शिक्षक सीएम राइज स्कूल करताना, जि. हरदा।
- कर्मयोगी सम्मान: मिश्रीलाल अग्रवाल की स्मृति में सविता पटेल पीजीटी जीनियस प्लानेट स्कूल, इटारसी।
- ज्ञानपुँज सम्मान: रामनारायण सरवरिया की स्मृति में पंकज दुबे पीजीटी केन्द्रीय विद्यालय क्र. 02 सीपीई इटारसी।
- मदर टेरेसा सम्मान: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मनोहरलाल मालवीय एवं प्रदीप मालवीय की संयुक्त स्मृति में बम्बीना डाले प्राथ. शिक्षिका सेंट जोसफ कार्न्वेट स्कूल इटारसी।
- तारण तरण सम्मान: प्रतापचंद जैन एवं सुमित्रा बाई जैन की संयुक्त स्मृति में कुसुम साहू सहा. शिक्षका सन एकेडमी हाईस्कूल, इटारसी।
- नागार्जुन सम्मान: शारदा प्रसाद तिवारी की स्मृति में शहेन लाल पधरे पीजीटी शास. आयुध निर्माणी उच्च. माध्य. विद्यालय इटारसी।
- द्रोणाचार्य सम्मान: बैजंतीदेवी एवं रामअवतार अग्रवाल की संयुक्त स्मृति में आशीष दीक्षित पीजीटी, केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम, नर्मदापुरम।
- चाणक्य सम्मान: उदित नारायण पाठक की स्मृति में प्रज्ञा पाण्डे प्राथ. शिक्षिका शास. प्रा. स्कूल अकाबल्या, जि. सीहोर।
- एकलव्य सम्मान: ब्रदीप्रसाद शुक्ल की स्मृति में सुदीपता घोष सहायक शिक्षिका रेनबो पब्लिक हा.से. स्कूल इटारसी।
- महावीर सम्मान: सतीश जैन की स्मृति में डॉ. सीमा जैन व्याख्याता महाराणा प्रताप उ.मा. वि. जहागीराबाद, भोपाल।
- बाबा साहब अम्बेडकर सम्मान: धन्नालाल चौधरी पूर्व मंत्री की स्मृति में मोहनदास करारे व्याख्याता नालंदा मॉडल स्कूल, इटारसी
- शंकराचार्य सम्मान: पं. कपिल मुनि शर्मा एवं देवकीबाई शर्मा की संयुुक्त स्मृति में अरविंद शर्मा, प्रताप सिंह राजपूत प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर, इटारसी।
- शिक्षा रत्न सम्मान: रायसाहब महावीर किशोर जायसवाल एवं पुरूषोत्तम जायसवाल की संयुक्त स्मृति में संतोष यादव सहायक प्रध्यापक माँ नर्मदा महावि, इटारसी।-
आचार्यश्री सम्मान: ध्यानदास जी नामदेव, मनीराम नामदेव गुलजारीलाल नामदेव एवं राजेन्द्र नामदेव की संयुक्त स्मृति में किरण नामदेव शिक्षिका जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा जिला सिवनी।
- विशेष सेवा सम्मान: सुरेश अग्रवाल की स्मृति में सीमा रामप्रकाश दुबे प्राचार्य अग्रवाल पब्लिक स्कूल, इटारसी।
- जगदाग्नि ऋषि सम्मान : सुनील नागोराव देशमुख एवं कमल देशमुख की संयुक्त स्मृति में गीता चौरसिया टीजीटी ड्रीम इंडिया स्कूल, इटारसी ।
- दधीची सम्मान: कृष्णा सोनी शिक्षिका अवार्ड दिव्यकांता राजपूत संचालिका स्वरमलिका संगीत विद्यालय, इटारसी।
- विद्यारत्न सम्मान: जगदीश चन्द्र अग्रवाल बंदरिया वाले की स्मृति में उसमान खान शिक्षक अंजुमन नूरूल इस्लाम उर्दु हाई स्कूल, इटारसी।
--