2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

152 हितग्राहियों के खाते में राशि डालने के लिए चालू हुआ होमवर्क, नपा कर रही है तैयारी

-अभी 226 हितग्राहियों के खाते में डाली गई है राशि
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटारसी

•

image

Rahul Saran

•

Updated: 14 Jun 2020, 4:30 PM IST

BLC houses are becoming beneficiaries due to increase in the cost of construction materials

BLC houses are becoming beneficiaries due to increase in the cost of construction materials

इटारसी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिछले एक साल से लंबित 378 हितग्राहियों में से 226 हितग्राहियों को राशि का आवंटन हो गया है। यह राशि उनके खाते में ट्रांसफर होने की बात नपा के जिम्मेदार कह रहे हैं। अब नपा ने बाकी रह गए १५२ हितग्राहियों को राशि आवंटित करने से पहले का होमवर्क चालू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि इन ३७८ हितग्राहियों को करीब एक साल पहले अपात्र बताकर उनके आवेदनों को लंबित कर दिया गया था। मामला विधानसभा में उठने के बाद प्रशासन ने उन्हें बाद में पात्र घोषित कर दिया था। कुछ दिन पहले इनमें से 226 लोगों को पहले राशि वितरित करने का काम चालू हुआ था जो अब पूरा हो गया है। जिन लोगों के खाते में 1-1 लाख रुपए की राशि पहुंच गई है उनकी बरसात के पहले मकान का काम चालू नहीं होने की बड़ी चिंता दूर हो गई है। इस मामले में सीएमओ सीपी राय ने बताया कि 226 हितग्राहियों को राशि आवंटित करने का काम पूरा हो गया है। अब बाकी के लोगों के लिए तैयारी कर रहे हैं।
-------------

नियमों का उल्लंघन पड़ा महंगा, 17 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
इटारसी। शहर के बाजार क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कुछ नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन नहीं करने वालों दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को नपा ने चार दर्जन दुकानदारें के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की थी मगर उसका बाजार में दुकानदारों पर कोई असर नहीं दिखा। शनिवार को सीएमओ सीपी राय के मार्गदर्शन में नपा की टीम ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का पालन नहीं करने वाले 17 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। सीएमओ सीपी राय ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाएगी।