
itarsi, railway station, train speed, jabalpur jone
इटारसी। इटारसी-बीना थर्ड लाइन के साथ ही इटारसी रेल जंक्शन से इलाहाबाद, नागपुर और मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों की स्पीड आने वाले सालों में बढ़ सकती है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो रेलवे बोर्ड जल्द ही इस प्रोजेक्ट को अमल में ला सकता है। दरअसल जबलपुर जोन के साथ ही देश अन्य 15 जोनों में ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी करने की राह पर रेलवे कदम बढ़ाने का विचार कर रहा है। इस प्रोजेक्ट को मूर्तरूप में लाने के लिए रेलवे ने प्राथमिक तौर पर विभिन्न जोनों के महाप्रबंधकों की बैठक ली है। जबलपुर जोन के महाप्रबंधक ने जबलपुर जोन में सुरक्षात्मक तरीकों से ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी करने के संबंध में अपना प्रजेंटेशन दिया है। स्पीड बढ़ाने के संबंध में रखे गए तमाम विचारों पर यदि अमल हुआ तो जल्द ही रेलवे बोर्ड ट्रेनों की गति बढ़ाने का प्रयोग कर सकता है।
यह है योजना
रेल विभाग लंबे समय ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने का विचार कर रहा है मगर सुरक्षा की दृष्टि से अब तक इस निर्णय पर अमल करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया है। लंबे समय बाद रेलवे ने फिर इस विषय पर अपना फोकस किया है। रेलवे ने यात्री ट्रेनों की गति 60 किमी प्रति घ्ंाटा बढ़ाकर 120 किमी प्रति घंटा और मालगाड़ी की स्पीड 32 किमी प्रतिघंटा से बढ़ाकर 60 किमी प्रतिघंटा करने का मन बनाया है।
अभी है 60 किमी/घंटा औसतन स्पीड
अभी रेलवे ट्रेक पर यात्री ट्रेनों की गति बहुत Óयादा नही है। यात्री ट्रेनों का संचालन रेलवे 60 किमी प्रतिघंटा की औसतन स्पीड से करती है। इसी तरह मालगाड़ी के लिए रेलवे ने यह स्पीड औसतन 32 किमी प्रतिघंटा निर्धारित कर रखी है। रेलवे ट्रेक पर यात्री ट्रेनों और मालगाडिय़ों की औसतन गति कम होने से टे्रनों के संचालन में बहुत Óयादा समय लगता है।
जबलपुर जीएम ने बताए तरीके
रेलवे बोर्ड ने रेलवे के सभी 16 जोनों में ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के संबंध में चर्चा के लिए बैठक रखी थी जिसमें जबलपुर जोन के महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई को भी बुलाया गया था। इस बैठक में जीएम गिरीश पिल्लई ने जबलपुर जोन के रेलवे ट्रेक की स्थिति, उसकी क्षमता सहित अन्य बिंदुअें पर अपना पक्ष रखा और सेक्शन में ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के लिए संभावित आंकड़ा रखा।
एक नजर में जोन
जोन का नाम- पमरे जबलपुर जोन
स्थापना- अप्रैल 200&
जोन की लंबाई- 2911 किमी
मंडलों की संख्या- 03
किसने क्या कहा
पिछले दिनों ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के संबंध में चेन्नई में बैठक हुई है जिसमें जीएम साहब शामिल होने गए थे। जीएम साहब ने उसमें अपना प्रजेंटेशन भी दिया है। स्पीड बढ़ाने का निर्णय बोर्ड लेवल से ही होगा।
गुंजन गुप्ता, सीपीआरओ जबलपुर
Published on:
05 Jun 2018 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
