2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय रेलवे में बढ़ेगा इटारसी का कद, देश में दो एसी शेड रखने वाला पहला शहर बनेगा

-7 करोड़ से होगा डीजल शेड में बड़ा बदलाव -एसी शेड की तर्ज पर तैयार होंगी आंतरिक संरचना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटारसी

•

image

Rahul Saran

•

Updated: 18 Jun 2020, 8:12 AM IST

itarsi, ac shed, deisal shed, 7 crore project, upgrade

itarsi, ac shed, deisal shed, 7 crore project, upgrade

राहुल शरण, इटारसी। भारतीय रेलवे में आने वाले दिनों में इटारसी रेलवे जंक्शन का कद और बढऩे वाला है। भविष्य में देश का इटारसी अकेला ऐसा रेलवे जंक्शन होगा जहां पर 2 एसी शेडों का संचालन रेलवे करेगी। इसके लिए 7 करोड़ का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। इस राशि से पूरे डीजल शेड की आंतरिक संरचना भविष्य में यहां आने वाले अत्याधुनिक विद्युत लोको इंजन के हिसाब से तैयार की जाएगी। इसकी तैयारी चालू हो गई है।


७ करोड़ का भेजा प्रस्ताव
रेलवे बोर्ड की नजर में इटारसी जंक्शन महत्वपूर्ण जंक्शन साबित हो रहा है इसी वजह से इसके रीडेवलपमेंट पर रेलवे का फोकस है। चूंकि रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो रहा है इस वजह से यहां संचालित डीजल शेड को अब एसी शेड में बदलने की कवायद चालू हो गई है। रेलवे बोर्ड को शेड प्रबंधन ने करीब 7 करोड़ रुपए का प्रस्ताव आंतरिक बदलाव के लिए भेजा है।

यह होंगे काम
-ओएचई लाइन बिछाई जाएगी ताकि विद्युत इंजनों को चलाया जा सके।
-जमीनी लेवल पर काम करने का ट्रेक तैयार होगा।
-रेलवे ट्रेक को बिछाया जाएगा जिस पर इंजनों की शंटिंग होगी।
-हेवी रिपेरिंग सेक्शन में क्रेन की फिटिंग की जाएगी।
-डब्ल्यूएजी-5 कैटेगिरी के इंजनों के हिसाब से संसाधन जुटाए जाएंगे।

40 टॉवर वेगन भी मिलेंगी
इस बदलाव के बाद पूरे जबलपुर जोन की ओएचई लाइन का मेंटनेंस करने वाली टॉवर वेगन भी यहां रिपेरिंग आएंगी। रेलवे की योजना जबलपुर जोन की करीब 40 टॉवर वेगनों की रिपेरिंग यहां से कराने की है।

200 विद्युत इंजनों का होगा मेंटनेंस
रेलवे जिस हिसाब से यहां इंफ्रास्ट्रक्सर तैयार कर रही है उसके हिसाब से यहां पर आने वाले दिनों में करीब 200 डब्ल्यूएजी-5 कैटेगिरी सहित अन्य श्रेणी के इंजनों का मेंटनेंस होगा। इसके अलावा 56 डीजल लोको का मेंटनेंस भी गुड्स ट्रेनों के लिया होगा।
----------------------
इनका कहना है
रेलवे का पूरा फोकस इटारसी पर है। भविष्य में दो एसी शेड रखने वाला इटारसी रेल जंक्शन इकलौता शहर होगा। इसी के हिसाब से डीजल शेड का विस्तारीकरण किया जाना है जिसके लिए करीब 7 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
महाकालेश्वर कश्यप, एसएसई बोगी सेक्शन

रेलवे बोर्ड को करीब 7 करोड़ का प्रस्ताव यहां की आंतरित संरचना विकास के लिए भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद काम चालू किया जाएगा। आने वाले समय में इटारसी जंक्शन का रेलवे में अपना अलग स्थान होगा।
अनुरागदत्त त्रिपाठी, सीनियर डीएमई डीजल शेड