2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में 10 हजार से ज्यादा भूखंड खाली, नोटिस देकर भूले जिम्मेदार

-बढ़ाएगा डेंगू व मलेरिया का खतरा....-मानसून की दस्तक के साथ बढ़ा खतरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटारसी

•

image

Rahul Saran

•

Updated: 20 Jun 2020, 9:09 AM IST

itarsi, nagarpalika, plot, notice, rain water, dengue, malaria

itarsi, nagarpalika, plot, notice, rain water, dengue, malaria

इटारसी। होशंगाबाद जिले में 10000 से ज्यादा भूखंड खाली पड़े हुए हैं। खाली पड़े हुए यह भूखंड अब बारिश में छोटे-छोटे पोखरों में तब्दील हो गए हैं। यह पोखर मच्छरजनित बीमारियों जैसे मलेरिया और डेंगू के फैलने का कारण बन सकते हैं। इन भूखंड मालिकों को नगर प्रशासन कई बार नोटिस देकर उन पर निर्माण करने के लिए कह चुका है मगर उसका असर नहीं दिख रहा है।
----------------
जिले में 8 निकाय, 10 हजार खाली भूखंड
होशंगाबाद जिले में 8 नगरीय निकाय हैं। इन सभी नगरीय निकायों में 10 हजार से ज्यादा भूखंड खाली पड़े हैं। इन भूखंडों पर किसी तरह का कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया है। इनमें से अधिकांश भूखंड कचराघर बने हुए हैं। अब बारिश शुरू होने से उनमें गंदा पानी जमा हो गया है जिससे मच्छर पनपने का खतरा बढ़ गया है।
---------------
कई बार हो चुके नोटिस जारी
जिले के सभी निकायों द्वारा हर साल इन भूखंड मालिकों को नोटिस देकर निर्माण कार्य कराने की चेतावनी दी जाती है मगर उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता है। वे भूखंड वैसे ही पड़े रहते हैं। अब बारिश में इन भूखंडों में जमा गंदा पानी डेंगू और मलेरिया के मच्छरों की पैदाइश का अड्डा बनेगा।
--------------
एक नजर में निकाय
निकाय- होशंगाबाद नपा
वार्ड संख्या- 33
खाली भूखंड- करीब 3 हजार
फॉगिंग मशीन- 2
मशीनों की खरीदी- वर्ष 2006-07

निकाय-इटारसी नपा
वार्ड संख्या-34
खाली भूखंड-करीब 2 हजार
फॉगिंग मशीन-01

निकाय- बाबई
वार्ड संख्या-15
खाली भूखंड- करीब 700

निकाय-पिपरिया
वार्ड संख्या-21
खाली भूखंड- करीब 800
फॉगिंग मशीन-2

निकाय-सोहागपुर
वार्ड संख्या-15
खाली भूखंड- करीब 500
फॉगिंग मशीन-00

निकाय- सिवनी बनापुरा
वार्ड संख्या-15
खाली भूखंड-करीब 800
फॉगिंग मशीन-01
-----------------------------
निकाय-बनखेड़ी
वार्ड संख्या-15
खाली भूखंड-करीब 1000
फॉगिंग मशीन-00
---------------------------
इनका कहना है
जिन भूखंडों में पानी जमा होने की शिकायत आती है उन्हें प्राथमिकता से खाली कराया जाता है। इसके अलावा दवा छिड़काव भी करत हैं। नपा प्रशासन द्वारा भूखंड मालिकों को समय-समय पर नोटिस भी जारी किए जाते हैं।
आरके तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक नपा इटारसी