
Power Management Company
इटारसी. बिल वसूली के लिए हरदा की तर्ज बैंड बजाकर बिल वसूली और कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक ने जैसे की इसका विरोध नगर पालिका में सभापति पार्षद राकेश जाधव ने कर दिया। जाधव का कहना है कि यदि ऐसा हुआ तो हम आंदोलन करेंगे। इधर उपप्रबंधक विशाल उपाध्याय ने कहा कि नपा पर भी ७० लाख रुपए का बकाया है।
अब घर के सामने बैंडबाजे, ढोल बजवाकर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। यह तरीका मप्रमक्षवि कंपनी के अधिकारी ने वसूली के लिए अपनाएंगे। अधिकारियों के अनुसार कई बार मौका देने के बाद भी साढे हजार उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने बिल नहीं भरा है। बिल की बकाया राशि वर्तमान माह की नहीं है बल्कि पिछले कुछ महीनों का बकाया भी इसमें शामिल है। जब कई बार प्रयास के बाद बिल की वसूली नहीं हो पा रही तो यह तरीका अपनाया जाएगा जिससे शर्मिंदा होकर समय पर बिल भरे।
- २ करोड़ ६० लाख है बकाया
साढे आठ हजार उपभोक्ताओं का २ करोड़ ६० बकाया है। विद्युत वितरण कंपनी को इसकी वसूली करना है। इसमें वर्तमान और पिछला बकाया दोनों शामिल है। नगर पालिका को ही ७० लाख रुपए बकाया है। नपा को जलकर सहित अन्य बिजली बिल भरना होता है जो पिछले तीन महीने से नहीं भरा गया है। इधर २७०० उपभोक्ता ऐसे है जिन्हें योजना के तहत २०० रुपए बिल भरना था वह नहीं भरा गया है जिनका पिछला बकाया है इसके अलावा जब से १०० यूनिट के १०० रुपए योजना शुरू हुई है उसके बाद भी बिल जमा नहीं किया गया है जो करीब ४८ लाख रुपए हैं।
- जनता को अपमानित किया तो करेंगे आंदोलन
जिनका बिल बाकी है उनके घर के सामने ढोल या बैंड बजा कर कनेक्शन काटे जाने का विरोध पार्षद राकेश जाधव ने किया है। जाधव का कहा की कमलनाथ सरकार गरीबों से झूठे वादे कर सत्ता में आई और 100 यूनिट बिजली के बिल पर शर्ते लागू कर दी। अब गरीब आदमी अचानक बिजली के बिल का बोझ तले दब गया है। शिवराज सरकार में जिनका बिल 200 रुपए आता था उसका 2000 तक आने लगा है। अधिकारी गरीबों के घर के सामने ढोल बजा के कनेक्शन काटने का काम करने जा रहे हैं जिसका हम पूरी ताकत से विरोध करेंगे। बार-बार बिजली कटौती की तो इस तरह की कार्रवाई का हम एमपीईबी पहुंचकर सरकार के खिलाफ बजाकर विरोध करेंगे।
- सोशल मीडिया पर उपमहाप्रबंधक का जवाब
सोशल मीडिया पर जाधव का जवाब देते हुए कंपनी उप महाप्रबंधक विकास उपाध्याय ने कहा कि माननीय नगर पालिका का बिल ७० लाख रुपए बकाया है उसे जमा कराने में मदद कराएं क्या वहां भी बैंड बजाना मना है।
बकाया बिल नहीं भरे जाने से लगातार बिलों की बकाया राशि बढ़ती जा रही है। बिल जमा कराने के लिए सख्ती के नाम पर कनेक्शन काटा जाता लेकिन उसका भी कोई असर कुछ लोगों पर नहीं पड़ता है। अब यह तरीका अपनाएंगे जिससे शर्मिंदा होकर उपभोक्ता समय पर बिल जमा करे।
विशाल उपाध्याय, उप महाप्रबंधक मप्रमक्षविवि कंपनी इटारसी
Published on:
29 Aug 2019 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
