
Pooja Malviya got the title of Strong Man Jai Singh and Strong Woman
इटारसी. जिला पावरलिफ्टिंग संगठन के तत्वावधान में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें की 25 पुरुष व 6 महिला प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। 53 किलो वेट कैटेगरी में प्रथम स्थान पर सार्थक नामदेव ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। 59 वेट कैटेगरी में प्रथम स्थान पर विजय यादव, द्वितीय सुमित डागोरिया एवं तृतीय स्थान पर अभिषेक गौर रहे। 66 किलो वर्ग में प्रथम स्थान पर सोहन सिंह एवं 74 किलो वर्ग में हिमांशु प्रथम रहे। 83 केजी वेट ग्रुप में प्रथम स्थान पर जय सिंह ने 510 किलोग्राम वजन उठाकर स्ट्रांग मैन का खिताब हासिल किया। 59 किलो वर्ग जूनियर में प्रथम अश्विन कटारे व हर्ष श्रुति द्वितीय रहे। 66 किलो वर्ग सब जूनियर में सब जूनियर में प्रथम स्थान पर हर्ष यादव एवं 74 किलो वर्ग में सब जूनियर में अनव अठोत्रा प्रथम रहे। सब जूनियर में 105 किलो वेट कैटेगरी में पृथ्वी सिंह भदोरिया 83 किलो वेट सीनियर प्रथम गौरव गौर द्वितीय धनराज मेहरा रहे। 93 केजी वेट कैटेगरी में सीनियर में आशीष मेहरा प्रथम मास्टर वन में संतोष दुबे प्रथम एवं मास्टर 3 में प्रेम नारायण पांडे प्रथम स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 47 वेट कैटेगरी में ऋ षिका पटेल, सब जूनियर प्रथम जूनियर 63 वेट कैटेगरी में रिचा मेहरा प्रथम एवं 69 वेट कैटेगरी सीनियर में कस्तूरी पाल प्रथम स्थान पर रही। स्ट्रांग वूमेन का खिताब मास्टर महिला वर्ग में पूजा मालवीया को प्रथम स्थान पर स्वर्ण पदक दिया गया।-------------
Published on:
20 Feb 2024 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
