
अजब डाक- विभाग : उपभोक्ता को पकड़ाया फटा लिफाफा, अंदर से चांदी का कड़ा मिला गायब
इटारसी। डाक विभाग की लापरवाही से हरियाणा रोहतक से आया लिफाफा इटारसी के उपभोक्ता डा. तनुजा पटेल के मामा मनोज सारन को सोमवार को फटा मिला। इसमें रखा 7 हजार रुपए का चांदी का कड़ा गायब मिला। इसकी शिकायत सारन डाक विभाग के उच्चाधिकारियों को करेंगे।
तनूजा के मामा सारन ने बताया कि एमबीबीएस कर रही डा. तनुजा पटेल के मित्र साहिल ने 18 जनवरी को रोहतक हरियाणा से उनका चांदी का कीमती कड़ा स्पीड पोस्ट से इटारसी भेजा। यह पार्सल सोमवार को डा. पटेल के मामा मनोज सारन के एलआईसी कार्यालय के पीछे निवास के पते पर पहुंचा।
सारन ने बताया कि डाकघर की एक महिला पोस्टमेन यह पार्सल लेकर आई थी, लेकिन जब हमने लिफाफा देखा तो वह दोनों तरफ से फटा हुआ था। उसके अंदर कड़ा गायब था। जब पोस्टमेन से कहा, तो उसने कहा कि इसमें हमारी कोई जवाबदारी नहीं है। जिस हालत में लिफाफा आया था, हमने उसकी डिलीवरी कर दी है। आपको शिकायत करना है तो डाक विभाग की आनलाइन सेवा में शिकायत दर्ज कराएं।
वही महिला पोस्टमेन सोनिया ठाकुर ने कहा कि हमारा काम सिर्फ पार्सल-डाक को संबधित के पते तक भेजना होता है। जिस हालत में हमें लिफाफा मिला था, उसे वैसा ही पहुंचाया है। इसके अंदर क्या है, वह वस्तु कहां है, इसकी कोई जानकारी हमें नहीं रहती है।
स्पीड पोस्ट सेवा में बड़ी लापरवाही
सारन ने बताया कि उनकी भांजी तनुजा को उनके मित्र ने कड़ा वापस भेजने स्पीड पोस्ट सेवा का उपयोग किया था, लेकिन हमें लिफाफा मिला तो वह खाली निकला। सारन ने कहा कि यह डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा में बड़ी लापरवाही एवं उपभोक्ता सेवा में कमी का मामला है। हम इसकी शिकायत केन्द्र सरकार एवं डाक विभाग के आला अफसरों तक करेंगे। वही इटारसी के पोस्ट मास्टर प्रहलाद रामकुचे ने पत्रिका को बताया कि मैं अवकाश पर हूं। इसलिए मामले की जानकारी मुझे नहीं है।
Published on:
24 Jan 2023 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allइटारसी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
