1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत भवन में ‘हैप्पी बर्थडे’ मनाने वाले सचिव पर गिरी गाज

चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर की गई कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
Punishment fell on the secretary who celebrated 'Happy Birthday' in Panchayat Bhawan

Punishment fell on the secretary who celebrated 'Happy Birthday' in Panchayat Bhawan

इटारसी.

शहर से सटे सोनासांवरी ग्राम पंचायत में आचार संहिता का उल्लंघन कर जन्मदिन मनाने वाले पंचायत सचिव पर गाज गिरी है। पत्रिका ने 6 अपे्रल को प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर मामले का खुलासा किया था। जिसके बाद जनपद पंचायत नर्मदापुरम के प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत ने पंचायत सचिव संतोष झिंझोरे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से कार्यालय जनपद पंचायत नर्मदापुरम में संलग्न किया है। इसके अलावा रामाधर मालवीय सचिव ग्राम पंचायत साकेत को ग्राम पंचायत सोनासांवरी जनपद पंचायत नर्मदापुरम को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अतिरिक्त सचिवीय प्रभार सौंपा है। उल्लेखनीय है कि जन्मदिन के कार्यक्रम की तस्वीरें पंचायत सचिव संतोष झिंझोरे ने अपने फेसबुक पर भी अपलोड की थी। खबर प्रकाशन के बाद झिंझोरे ने अपना फेसबुक पोस्ट भी डिलीट कर दिया है।

इनका मनाया था जन्मदिन-पंचायत भवन सोनासांवरी में 4 अपै्रल को सरपंच पति नीष मलैया ने पंचायत भवन में केक काटकर जनपद सदस्य वंदना सागोरिया के पति दिनेश सगोरिया और उपसरपंच सीताचरण शर्मा का जन्मदिन मनाया था। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सचिव संतोष झिंझोरे समेत अन्य शामिल हुए थे। इस दौरान पंचायत की सरपंच मौजूद नहीं थीं।

-----------पत्रिका की खबर पर जिला प्रशासन की मुहर...

कार्यालय जनपद पंचायत नर्मदापुरम ने जिला पंचायत को भेजे प्रतिवेदन में उल्लेख किया कि 6 अपे्रल को दैनिक समाचार पत्र पत्रिका में ग्राम पंचायत भवन सोनासांवरी जनपद पंचायत नर्मदापुरम में जन्मदिवस का आयोजन मनाए जाने की खबर प्रकाशित हुई है। जिसमें सरपंच पति, जनपद सदस्य पति, पंच एवं ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत सोनासांवरी की उपस्थिति में आयोजन हुआ है, जो कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बाबजूद सरकारी पंचायत भवन में जन्म दिन कार्यक्रम में आचार संहिता का उल्लंघन होना पाया गया है।

Story Loader