
Corona Guidelines
इटारसी। इटारसी के कोरोना हॉट स्पॉट सेंटर बनने के बाद होशंगाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए दो मशीन देने की घोषणा की थी। यह मशीनें इटारसी के सिविल अस्पताल और पिपरिया के अस्पताल को दी जाना थीं। मशीनें नहीं दिए जाने से जिले में कोविड टेस्ट का काम चालू नहीं होने को लेकर शनिवार को ही पत्रिका ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग ने ट्रू नॉट मशीन इटारसी के शासकीय अस्पताल को उपलब्ध करा दी है। इस मशीन के आने से अब जल्द ही शहर में कोरोना संक्रमण की जांच का काम हो सकेगा। अभी पिपरिया के अस्पताल को मशीन के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
--------------
क्या है ट्रू नॉट मशीन
ट्रू नॉट मशीन मूलत: टीबी की जांच करने के काम आती है। इस मशीन के सॉफ्टवेयर में मामूली बदलाव से यह मशीन कोरोना संक्रमण की जांच भी कर सकती है। इससे जिले में ही सैंपल जांच का काम हो सकेगा जिससे रिजल्ट भी जल्दी मिलेेंगे।
------------------
इटारसी में निकल चुके हैं 37 प्रकरण
इटारसी शहर कोरोना हॉट स्पॉट बन चुका है और अच्छी बात यह है कि वह उससे बाहर भी निकल चुका है। जो 37 प्रकरण सामने आए थे उनमें से 3 मामले मौत के थे। बाकी के 34 मामलों में मरीजों ने कोरोना को मात दे दी थी।
---------------
इनका कहना है
पत्रिका द्वारा मामले में ध्यानाकर्षण कराने के बाद वरिष्ठ कार्यालय तत्काल संपर्क किया गया था। अस्पताल में मशीन आ गई है। अब जल्द ही उसे इंस्टॉल करने का काम किया जाएगा।
डॉ एके शिवानी, अधीक्षक शासकीय अस्पताल इटारसी
Published on:
15 Jun 2020, 8:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.