अस्पताल कर्मी के परिजन भी संक्रमित
गोहलपुर के आजाद नगर में पंप हाउस के पास निवासी और रसल चौक स्थित एक निजी हॉस्पिटल की महिला कर्मी के संक्रमित मिलने के बाद जांच में उसके परिवार के चार और सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें आठ वर्षीय बालक, दस वर्षीय बालिका, 52 वर्षीय महिला और 60 वर्षीय पुरुष शामिल है। महिला कर्मी पूर्व संक्रमित है। वह अस्पताल में जांच के लिए आई एक संक्रमित महिला के सम्पर्क में आने के कारण चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिली थी।