8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मदन महल पहाड़ी के 12 मकान तोड़े, 17 खाली कराए गए- देखें वीडियो

तेवर में की विस्थापितों के पुनर्वास की व्यवस्था

less than 1 minute read
Google source verification
Madan Mahal hill

Madan Mahal hill

जबलपुर। मदन महल पहाड़ी की खूबसूरती लौटाने के लिए सरकारी अमला फिर एक बार तैयार हो गया है। बाकी रह गए अवैध निर्माणों व कब्जों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि पहाड़ी का वैभव लौटाने के लिए यह प्रयास हो रहा है, साथ ही विस्थापन की व्यवस्था भी की जा रही है।

मदनमहल पहाड़ी में अतिक्रमण कर बने अवैध भवनों पर मंगलवार को बुल्डोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर सुबह 10 बजे प्रशासन की संयुक्त टीम पहाड़ी के बदनपुर क्षेत्र में कार्रवाई के लिए पहुंची। दल-बल व मशीनरी के साथ पहुंची टीम ने भवनों को खाली कराने के साथ ही विस्थापितों को तेवर में पुनर्वास स्थल पहुंचाने का काम शुरू किया। फिर खाली भवनों को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया। 2 जेसीबी मशीन, 1 टेन मशीन के साथ ही नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने छैनी-हथौड़े से भी अवैध भवनों को तोड़ा। पहले दिन की कार्रवाई में बारह अवैध भवन तोड़े गए, वहीं सत्रह भवनों को खाली कराया गया। देर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान विस्थापित परिवारों के रात के भोजन की व्यवस्था भी नगर निगम की ओर से की गई।

नियमित होगी कार्रवाई
एसडीएम गोरखपुर दिव्या अवस्थी ने बताया की हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने पहाड़ी पर बने अवैध भवनों का सर्वे किया। इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई है। कार्रवाई नियमित रूप से होगी। कार्रवाई के दौरान विस्थापित हुए परिवारों की गृहस्थी का सामान पुनर्वास स्थल पहुंचाने के लिए नगर निगम की ओर से वाहनों की व्यवस्था की गई थी। बारह वाहनों के माध्यम से विस्थापित परिवारों की गृहस्थी का सामान पुनर्वास स्थल पर पहुंचाया गया।