जबलपुर . शहर में क्रिकेट सट्टे का काला कारोबार चलाने वाले बुकियों ने आइपीएल शुरू होते ही अपने ठिकाने बदल लिए हैं। कोई दूसरे प्रदेश में पहुंच गया, तो कोई आसपास के जिलों से शहर में सट्टा ऑपरेट कर रहा है। उधर, आसपास के शहरों और प्रदेशों के बुकियों ने शहर को अपना ठिकाना बना लिया है। पिछले कुछ माह में ऐसे मामले सामने आए हैं।इसमें दूसरे शहर और प्रदेशों के बुकियों को पकड़ा गया। जिले में सटोरिए रोजाना करोड़ों रुपए के वारे-न्यारे कर रहे हैं, लेकिन पुलिस चंद छोटे बुकियों पर ही कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपा रही है।