25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक महीने में 25 हजार लोगों ने किया सोशल डिस्टेंसिंग का किया उल्लंघन

25.63 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 5 Jun 2020, 11:06 PM IST

People forgot to buy tobacco social distancing in bhilwara

People forgot to buy tobacco social distancing in bhilwara

जबलपुर . सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले 25 हजार से अधिक लोगों पर अब तक पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इन लोगों से पुलिस ने 25.63 लाख रुपए जुर्माना वसूला किया। वहीं कई मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई।
भले ही बाजार खुल गए हो, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। पांच मई से जिले में पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। बीते एक महीने में पुलिस ने कुल 25 हजार 230 लोगों के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन में चालान बनाया। सौ रुपए और द्वितीय बार में 250 रुपए चालान की दर से इन लोगों से अब तक 25.63 लाख रुपए जुर्माना वसूला जा चुका है। वहीं 75 दिनों में लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर 2088 प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें आरोपियों की संख्या 2850 है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि बाइक पर अकेले सफर करने की अनुमति है। डबल या ट्रिपल पर चालान होगा। वहीं मास्क न लगाने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मास्क नहीं लगाने वाले 108 लोगों पर लगाया जुर्माना

जबलपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे को दरकिनार कर बगैर मास्क लगाए घूम रहे लोगों व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 108 लोगों पर शुक्रवार को जुर्माना लगाया गया। नगर निगम की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों पर कार्रवाई की। निगम की टीम ने छोटी लाइन चौराहा से रामपुर ग्वारीघाट तक मुख्य मार्ग में मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई की। 56 लोगों का चालान काटकर उनसे 4 हजार 5 सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया।