5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Wedding : नए साल 2023 में 30 दिन विवाह मुहूर्त, मई-जून में नहीं मुहूर्त

#Wedding : नए साल 2023 में 30 दिन विवाह मुहूर्त, मई-जून में नहीं मुहूर्त  

2 min read
Google source verification
marriage muhurat

Wedding

जबलपुर . जारी वर्ष में अब विवाह के लिए 13 और 15 दिसंबर को ही मुहूर्त शेष हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आगामी वर्ष में 21 अप्रैल के बाद व मई-जून में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं हैं। 16 जुलाई देवशयनी एकादशी से चातुर्मास लगने के चलते फिर नवम्बर तक विवाहों पर विराम लग जाएगा। नए साल में कुल 72 दिन विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।

शुक्र अस्त होने के चलते दो माह नहीं हैं विवाह मुहूर्त
16 जुलाई से लग जाएगा चातुर्मास
गुरु, शुक्र रहेंगे अस्त, इनकी स्थिति महत्वपूर्ण

15 मार्च से खरमास भी

16 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। चातुर्मास के चलते 16 जुलाई से 12 नवंबर तक भी विवाह नहीं होंगे। इसके अलावा 15 मार्च से 16 अप्रेल के बीच मीन राशि की संक्रांति होने के कारण खरमास रहेगा और विवाह इस दौरान नहीं हो सकेंगे।

नए साल में विवाह मुहूर्त

जनवरी में दस दिन- 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 29, 30 और 31 को विवाह के मुहूर्त हैं।

फरवरी में बीस दिन- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 को।

मार्च में नौ दिन- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11 और 12 को।

अप्रैल में पांच दिन- 18, 19, 20, 21 और 22 को।

जुलाई में आठ दिन- 3, 9, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 को।

नवंबर में नौ दिन- 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26 और 28 को विवाह के मुहूर्त हैं।

दिसंबर में ग्यारह दिन- 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11,12, 13, 14 और 15 को विवाह के मुहूर्त हैं।

गुरु और शुक्र ग्रह का अच्छी स्थिति में होना जरूरी

ज्योतिषाचार्यो के अनुसार विवाह के लग्न मुहूर्त देखते समय गुरु और शुक्र ग्रह का अच्छी स्थिति में होना जरूरी होता है। इनमें से एक भी ग्रह अस्त होने या खराब स्थिति में होने पर उस तिथि में विवाह का मुहूर्त नहीं बनता। देवगुरु बृहस्पति और शुक्रदेव को विवाह के लिए कारक माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु और शुक्रग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं तो जल्द शादी के योग बनते हैं। इन दोनों ग्रहों के कमजोर होने पर विवाह में बाधा आने लगती है। यह भी माना जाता है कि गुरु और शुक्र तारा के अस्त होने पर विवाह नहीं किया जाता। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2024 में 23 अप्रैल से 30 जून के बीच शुक्र ग्रह अस्त होने के कारण विवाह नहीं होंगे।