6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थर्मल पावर प्लांट में नौकरी दिलाने के नाम पर लगाई 45 हजार ठगे

cheated:जालसाज ने युवती को पंजीयन, इंटरविवो, सेलरी अकाउंट और एग्रीमेंट के नाम पर जमा करायी रकम

less than 1 minute read
Google source verification
Job froud

Job froud

जबलपुर. थर्मल पावर प्लांट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने एक युवती को 45 हजार रुपए की चपत लगा दी। जालसाज ने खुद को रायपुर छत्तीसगढ़ की कंसल्टेंसी कम्पनी में एचआर बताया। उसने युवती से पंजीयन के लिए 1999 रुपए, इंटरविवो का चार्ज बता 20 हजार और सेलरी अकाउंट खोलकर ट्रेनिंग व गेटपास के एवज में 22 हजार 800 रुपए जमा कराए। उसने मेल पर युवती को ज्वॉइनिंग लेटर, एग्रीमेंट, सैलरी एकाउंट आदि भेजा था। जालसाज ने एग्रीमेंट के नाम पर 44 हजार 800 रुपए की और मांग की तो युवती को संदेह हुआ। युवती की शिकायत पर मदन महल पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
कंसल्टेंसी कम्पनी का एचआर बनकर किया कॉल
जानकारी के अनुसार कालीमठ मदन महल निवासी सावित्री साहू मूलत: सिंगरौली की रहने वाली है। दो सितम्बर को उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम अनुपम बताया। उसने युवती से कहा, वह रायपुर छत्तीसगढ़ में कंसल्टेंसी कम्पनी में एचआर है। वहां की जीएमआर थर्मल पावर प्लांट में नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए उसने रजिस्ट्रेशन के लिए कहा। इसके बाद वह अलग-अलग कारण बताकर पैसे जमा कराता गया। उसे ज्वाइनिंग लेटर भी भेजा।
रायपुर में गई तो असलियत पता चला
23 सितम्बर को उसे रायपुर में ज्वॉइंनिंग करना था। बाद में ई-मेल पर 10 अक्टूबर को ज्वाइनिंग होने की सूचना दी। 26 सितम्बर को अनुपम ने युवती से 44 हजार 800 रुपए और मांगे तो युवती को ठगी का पता चला। युवती नौ अक्टूबर को रायपुर गई। पावर प्लांट में पता किया तो बताया गया कि अनुपम नाम का कोई एचआर नहीं है न ही पावर प्लांट में नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।