5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

treasure of Nature: एमपी के इस शहर में मिला बड़ा खजाना, काले और सफेद सोने से हुए मालामाल

आयरन ओर मैग्नीज के ५ नए ब्लॉक मिले, सिहोरा, पनागर व मझौली के इन ब्लॉकों में प्रचुर मात्रा में खनिज का अनुमान

2 min read
Google source verification
5 new blocks of iron and manganis found in jabalpur

5 new blocks of iron and manganis found in jabalpur

प्रभाकर मिश्रा @ जबलपुर। जबलपुर क्षेत्र में प्रकृति का अद्भुत खजाना मिला है। क्षेत्र के सिहोरा, पनागर व मझौली में आयरन ओर व मैग्नीज के ५ नए ब्लॉक मिले हैं। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस व खनिज कार्यालय की टीम ने इन ब्लॉक का प्राथमिक सर्वे पूरा कर लिया है। इसके आधार पर क्षेत्र में खनिज के भंडार होने का पूर्वानुमान है।


जल्द होगी नीलामी
विभागीय सूत्रों के अनुसार इस क्षेत्र में आयरन ओर व मैग्नीज प्रचुर मात्रा में मिला है। सर्वे में यह तथ्य सामने आए हैं। स्टॉक मिलने के बाद विभाग द्वारा ई-टेंडरिंग के जरिए इन ब्लॉक की नीलामी भी जल्द की जाएगी। इसके अलावा प्राथमिक सर्वे में 10 और नए ब्लॉक सामने आए हैं। इन्हें भी चिह्नित किया गया है। इनके लिए भी आगे की सर्वे प्रक्रिया होना है।१२ जनवरी २०१५ को सरकार ने खनिज नियमों में बदलाव किया था। इससे पहले ये व्यवस्था थी कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ब्लॉक आवंटन किया जाता था।

डिस्ट्रिक्ट मिनरल फं ड (डीएमएफ) की राशि बढ़ेगी
नए नियमों के नए नियमों के तहत खनिज के नए भंडारों को तलाशकर उनकी नीलामी की जाती है। इसी के तहत खनिज भंडारों की तलाश जारी है। जिले में आयरन ओर व मैग्नीज के नए ब्लॉक मिले हैं और जल्द ही नई खदान शुरू हो सकती हैं। इससे यहां पर डिस्ट्रिक्ट मिनरल फं ड (डीएमएफ) की राशि बढ़ेगी। जिसका उपयोग इंफ्र ास्ट्रक्चर व लोक कल्याणकारी कामों के लिए हो सकेगा। क्षेत्रीय कार्यालय भौमिकी के सहायक भौमिकी विद् आरएस धोपेश्वर, बताते हैं कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स व खनिज कार्यालय की टीम ने सिहोरा, पनागर व मझौली के पांच ब्लॉक में प्राथमिक सर्वे पूर्ण कर लिया है। जिनमें प्रचुर मात्रा में आयरन ओर व मैग्नीज के भंडार मिले हैं। जल्द ही इन ब्लॉकों की ई टेंडरिंग के जरिए नीलामी की जा सकती है।