बाह गांव के लाखन सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र के कुछ ऐसे गांव हैं, जहां के ग्रामीण हमेशा जंगल की आग से दहशत में रहते हैं। इनमें थाना पिनाहट का गांव वित्रावली, थाना जैतपुर का गांव नाहटोली, थाना खेड़ा राठौर का गांव गोहरा, गांव मितावली सहित एक दर्जन ऐसे गांव हैं, जो चंबल सैंचुरी और यमुना किनारे के घने जंगलों से घिरे हुये हैं। इन जंगलों में गर्मी के सीजन में कब आग लग जाये, पता ही नहीं रहता है। आग की दहशत हमेशा ग्रामीणों में रहती है।