
cleanliness campaign
जबलपुर. स्वच्छता अभियान में 5 सौ से ज्यादा सेवादारों की आठ टीमों ने रविवार सुबह 8 से 12 बजे तक धुआंधार परिसर को चकाचक कर दिया। 4 घंटे से ज्यादा समय तक चलाए गए अभियान में सडक से लेकर नर्मदा तट की पार्किंग सहित सभी क्षेत्रों को स्वच्छ कर दिया।
संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने बताया कि देश व्यापी यह अभियान सतगुरु माता सुदीक्षा के आह्वान पर चलाया गया। धुआंधार से लेकर पार्किंग तक साफ की गई। रोपवे से न्यू भेड़ाघाट तक, धुआंधार के वीआईपी गेट पर, पंचवटी घाट, सरस्वती घाट, टोल नाके के पास सड़क पर सफाई अभियान चलाया गया। एक टीम में 60 सेवादारों ने सेवा दी। लोगों में जागरूकता लाने के लिए निरंकारी मिशन के सेवादारों ने प्रचार किया।
बरेला में अभियान
बरेला नहर तट की साफ़ सफाई की गई। जिसका मुख्य बिंदु जल निकायों की स्वच्छता एवं इसके प्रति स्थानीय जनता को जागरूक करना है। इसमें ब्रांच के मुखी रामसेवक केशरवानी, कृष्ण कुमार पटेल, शिक्षक धर्मेंद्र कुशवाहा, योगेन्द्र सिंह परिहार , डॉ प्रदीप पटेल, अजित जैन, ब्रजेश रजक, लखन श्रीपाल एवम् बरेला, धनपुरी, बम्हानी के सदस्यों ने योगदान दिया।
Published on:
27 Feb 2023 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
