14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका लाइव वीडियो : अवैध पॉलीथिन के ट्रक हुए गायब! झल्लाए स्वास्थ्य अधिकारी

पत्रिका लाइव वीडियो : अवैध पॉलीथिन के ट्रक हुए गायब! झल्लाए स्वास्थ्य अधिकारी

2 min read
Google source verification
polythin.jpg

polythene seized

जबलपुर। ट्रांसपोर्ट नगर की गोदाम से जब अवैध भंडारण की गई सिंगल यूज पॉलीथिन को जब्त किया जा रहा था, तो मौके पर अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा ने स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने पूछा अब तक कितने ट्रक पॉलीथिन यहां से रवाना हुआ है। इतना कहना था कि भूपेन्द्र सिंह अपने मातहत कर्मचारियों से जानकारी लेने लगे, लेकिन कोई भी संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया। मामला बढ़ता देख वे एक एक करके सभी से पूछने लगे, गोदाम गेट पर एंट्री कर रहे एक कर्मचारी से पूछा तो उसने जवाब दिया कि साहब आपने मुझे बोरियां गिनने कहा है, मैं ट्रकों की गिनती नहीं कर रहा हूं। इस पर भूपेन्द्र सिंह भडक़ गए और सभी कर्मचारियों की क्लास लगा डाली। आनन फानन में उन्होंने सभी ट्रक, डंपरों व ट्रेक्टर चालकों की जानकारी जुटाने को कहा, साथ ही कठौंदा प्लांट में लगातार फोन करके पूछते रहे कि कितने ट्रक पहुंचे। वहां से जवाब आया कि एक भी नहीं। तब पूरे कर्मचारी, सीएसआई व अन्य अधिकारियों में भगदड़ की स्थिति बन गई। स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह बोल उठे एक भी ट्रक या ट्रेक्टर गायब हुआ तो खैर नहीं।

सील गोदाम में छिपा कर रखी थी ₹1.14 करोड़ की पॉलीथिन
76 टन पॉलीथिन जब्त, थर्माकोल के दोने-पत्तल भी मिले
30 ट्रक भरकर ले गए, व्यापारी पर 1 लाख का जुर्माना


चंडालभाटा क्षेत्र में सील की गई गोदाम की जब शुक्रवार को जांच की गई तो अमानक पॉलीथिन का जखीरा मिला। उसे देखकर प्रशासनिक अधिकारियों की आंखे खुली रह गईं। यहां बोरियों में भरकर रखी गई एक करोड़ 14 लाख रुपए कीमत की 76 टन पॉलीथिन मिली। उसे जब्त कर लिया गया है। प्रशासन ने व्यापारी पर प्रकरण दर्ज कर उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन ने बालाजी ट्रांसपोर्ट के संचालक भूपेन्द्र कासवानी के विरूद्ध कार्रवाई की। प्रतिबंध के बाद भी अमानक प्रकार की पॉलीथिन संग्रह करने का कारोबार बालाजी ट्रांसपोर्ट से संचालित हो रहा था। इस गोदाम को पूर्व में सील किया गया था। अब गोदाम में रखी पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक की मात्रा की जानकारी लेने और उसके विनिष्टीकरण के लिए टीम चंडालभाटा पहुंची थी। गोदाम की सील तोड़कर उसमें पॉलीथिन को निकाला गया तो सैकड़ों की तादाद में बोरिया मिलीं। इसमें अमानक पॉलीथिन के अलावा थर्माकोल के दोने, पत्तल, कप और थैलियां मिली। कारोबारी ने इनका भंडारण कर रखा था।