जबलपुर. शहर में रविवार को 8 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें केरल से आया सॉफ्टवेयर इंजीनियर और रसोई गैस एजेंसी का मैनेजर शामिल है। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आई जांच रिपोर्ट में 8 नमूनों में कोरोना संक्रमण पाया गया। जिले में कोरोना पॉजिटिव 352 हो गए है। इसमें 279 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। 14 संक्रमितों की मौत हुई है। एक्टिव केस 59 हैं। कोरोना संक्रमितों में भानतलैया रामनगर निवासी 39 वर्ष की महिला, नेपियर टाउन स्वामी दयानन्द वार्ड निवासी 56 वर्षीय पुरुष, फरीदाबाद में एक निजी कम्पनी से रिटायर होकर 19 जून को लौटे देवरी, सतधारा तहसील सिहोरा निवासी 62 वर्षीय पुरुष तथा व्हीकल स्टेट सेक्टर -2 टाइप -3 निवासी 55 वर्ष की महिला शामिल है।