
panchang
जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: मु: रज्जव मास 1, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर, मास : फाल्गुन, पक्ष : शुक्ल, तिथि - रात्रि 12.42 तक जया तिथि तृतीया उपरांत रिक्ता तिथि चतुर्थी रहेगी। जया तिथि में भगवती गौरी का पूजन करना परम कल्याणकारी माना जाता है। आज मां भगवती को श्रंगार अर्पित करना परम सौभाग्य तथा मंगलकारी माना जाता है। आज के दिन गायन वादन, नृत्यकला, अभिनय का शुभारम्भ शुुभ माना जाता है।
योग- दोपहर 3.7 तक शुक्ल उपरांत ब्रम्ह योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा मंगलकारी हैं।
विशिष्ट योग- आज शुक्ल योग के साथ धाता नामक उप योग का सुखद योग रहेगा जो सर्वथा कल्याणकारी है।
करण- सूर्योदय काल से तैतिल उपरांत वणिज तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र रेवती रात्रि 11.20 तक उपरांत क्षिप्रलघुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र अश्विनी नक्षत्र रहेगा। रेवती नक्षत्र मूलसंज्ञक नक्षत्र है, इस नक्षत्र में जन्मे जातकों की मूलशांति अवश्य करनी चाहिए, नक्षत्र के पुनरावृत्ति के दिन मूल शांति का विधान करवाना परम कल्याणकारी माना जाता है।
शुभ मुहूर्त - आज प्रसूति स्नान, नामकरण, अन्नप्रासन, उपनयन, विपणिव्यापार, नववस्त्रधारण, आभूषण निर्माण, दीक्षाग्रहण, हलप्रवहण, धान्यछेदन जैसे कार्य शुभ रहेंगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 7.30 से 9.00 शुभ दोपहर 1.30 से 4.30 लाभ, अमृत तथा रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज : जयद योग के साथ आज के दिन भगवती गौरी की आराधना करना शुभ तथा कल्याणकारी माना जाता है।
चन्द्रमा : रात्रि 11.20 तक कुम्भ राशि में उपरांत मंंगल प्रधान राशि मेष राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कुम्भ राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का पूर्वाभाद्र नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 9.00.00 बजे से 10.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर दे,दो,चा,चीअक्षर से आरम्भ कर सकते हंै। रेवती नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मीन होगी, राशि स्वामी गुरु तथा सुवर्णपाद पाया में जन्म माना जाएगा। मीन राशि के जातक प्राय: शांत, गम्भीर, मननशील, लज्जाशील, समाजसेवी, परोपकारी, विवेकवान, धर्मात्मा प्रतिष्ठावान, जनहितैषी तथा जनप्रिय होते हैं। कानून, शिक्षा अथवा खनिज व्यवसाय मेें सफल रहते हैं।
Published on:
09 Mar 2019 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
