13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का शुभ मुहूर्त और चौघडिय़ा व ग्रह गोचर

आज का शुभ मुहूर्त और चौघडिय़ा व ग्रह गोचर  

2 min read
Google source verification
aaj ke din ka choghadiya shubh muhurat hindi me

aaj ke din ka choghadiya shubh muhurat hindi me

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075,संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रवि उलव्वल: 11, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : हेमंत, मास : कार्तिक, पक्ष : शुक्ल,

तिथि - दोपहर 12.40 तक भद्रा तिथि द्वादशी उपरांत जया तिथि त्रयोदशी रहेगी। भद्रा तिथि में सभी प्रकार के कार्य शुभ सुखद माने जाते हैं। भद्रा तिथि के स्वामी श्री विष्णु जी हैं। आज के दिन श्री विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ, नारायण कवच का पाठ करना तथा श्री हरि नारायण को श्रंगार निवेदित करना परम सौभाग्यकारी माना जाता है।

योग- शाम 5.19 तक सिद्धि उपरांत व्यतिपात योग रहेगा। सिद्धि योग में किए गए कार्य शुभ फलकारी होते हैं।
विशिष्ट योग- उपर्युक्त ग्रह गोचर शुभा शुभ लग्र सारिणी के अनुसार आज गोवत्स द्वादशी मंगलकारी कार्य हेतु शुभ रहेगी।
करण-सूर्योदय काल से कौलव उपरांत तैतिल तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा, करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र- मृदुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र रेवती शाम 5.40 तक उपरांत लधुसंज्ञक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। रेवती नक्षत्र में देवालय, प्राण प्रतिष्ठा, देवप्रतिष्ठा, मनोरंजक यात्रा, पत्रालेखन, उपनयन, यज्ञोपवीत, विवाह, कूपवाटिका जैसे कार्य अत्यंत मंगलकारी माने जाते हैं, कार्यारम्भ के पूर्व समय सारिणी पर विचार करना हितकर रहता है।

शुभ मुहूर्त - आज पुंसवन, प्रसूति स्नान, कर्जनिपटारा, हलप्रवहण तथा पूर्व दिशा की ओर व्यापारिक यात्रा के लिए शुभ समय रहेगा। पत्र लेखन हेतु दिन अनुकूल रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज सूर्योदय प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 लाभ, अमृत रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा श्रेष्ठ मानी जाती है। सुखद कार्य हेतु उपयुक्त है।
व्रतोत्सव- आज गोवत्स द्वादशी, भौमप्रदोष व्रत, चातुर्मास व्रत समापन द्विदलम दानम का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : शाम 5.40 तक मीन राशि में उपरांत मंगल प्रधान राशि मेष राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के तुला राशि में गुरु तुला राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज : आज जन्मे बालकों का नामाक्षर दे,दो,दी,दू अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। रेवती नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मीन राशि होगी, शाम 5.40 के उपरांत जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र अश्विनी होगा। मीन राशि में जन्मे जातक प्राय: शांत, गम्भीर, कलाप्रेमी, चतुर, वाणीप्रिय, ईमानदार, सरल, तथा मिलनसार प्रवृत्ति के होते हैं। जीवन में अनेक प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करते हुए लक्ष्य पाते हैं।