17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 नंबर वालों को आज मिलेगा खुशियों का खजाना, जानें बाकी अंक क्या कहते हैं- देखें राशिफल

2 नंबर वालों को आज मिलेगा खुशियों का खजाना, जानें बाकी अंक क्या कहते हैं- देखें राशिफल  

3 min read
Google source verification
aaj ka lucky number kya hai with rashifal

aaj ka lucky number kya hai with rashifal

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1439, मु.मास: जिल्काद-2, अयन : उत्तरायन, ऋतु : ग्रीष्म, मास : आषाढ़, पक्ष : शुक्ल, तिथि, रात्रि 11.3 तक रिक्ता संज्ञक तिथि चतुर्थी उपरांत पूर्णा तिथि पंचमी रहेगी। अग्नि शमन कूटनीत, चिकित्सा को छोडकऱ अन्य सभी कार्य हेतु यह तिथि शुभ नहीं मानी जाती है। जहां तक संभव हो शुभ तथा मांगलिक कार्यों हेतु पूर्णा तिथि एवं ग्रह गोचर बेला के आधार पर कार्य शुभ तथा सुखद होता है।

योग- रात्रि 10.15 तक व्यतिपात उपरांत वरियान योग रहेगा। व्यतिपात योग शुभ तथा सुखद नहीं है। विशिष्ट योग- ग्रह योग के आधार पर आज कोई विशिष्ट योग नहीं है। अत: आज का दिन शुभ कार्य हेतु टालना हितकर है। करण- सायं 5.12 तक वणिज उपरांत विष्टि करण तदनंतर बव करण का प्रवेश होगा जो सामान्य रहेगा। नक्षत्र- दोपहर 3.58 तक केतु प्रधान नक्षत्र मघा उपरांत शुक्र अधिपति ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। मघा नक्षत्र में कृषि रोपण, अनाज भंडारण, सेवारंभ तथा पठन-पाठन के कार्य शुभ होते है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में कर्ज निपटारा, शिल्प विद्या, न्याय से जुड़े कार्य तथा व्यापारिक यात्रा जैसे कार्य अत्यंत सुखद माने जाते हैं।

शुभ मुहूर्त - ग्रह नक्षत्र तथा तिथि गणना के आधार पर आज के दिन भद्राव्याप्त तिथि में शुभ कार्य वॢजत है। अत: मांगलिक कार्यों को जहां तक संभव हो टाल देना हितकर है। श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज सूर्योदय प्रात: 6.00 से 7.30 बजे तक अमृत, दोपहर 3.00 से 6.00 लाभ अमृत एवं 6.00 से 7.30 बजे तक चर की चौघडिय़ां श्रेष्ठ तथा उत्तम है। व्रतोत्सव- आज के दिन विनायकी चतुर्थी एवं मनसा पूजा (बंगाल) का व्रत पर्व है। भगवान गणेश की आराधना सर्व विघ्नो को हरण करने वाली रहेगी। चन्द्रमा: चन्द्रमा सिंह राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक रहेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मिथुन राशि के साथ ही सभी ग्रह यथोचित राशि पर स्थित है। दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है। जहां तक संभव हो पूर्व दिशा की व्यापारिक यात्रा को टाल देना हितकर रहेगा। राहुकाल: प्रात: 7.30.00 से 9.00.00 तक (शुभ कार्य के लिए वर्जित), आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्म लेने वाले बच्चों का म, मी, मू, मे अक्षर से प्रारंभ कर सकते हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। बच्चे स्वाभावत: निर्भीक, निडर, नेतृत्वशाली, साहसी, पढऩे लिखने में निपुण तथा माता-पिता एवं परिवार के प्रति सेवाभावी रहेंगे। दोपहर 3.58 के उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जन्में जातकों की राशि भी सिंह होगी। सूर्य आराधना एवं गायत्री मंत्र का जप इनके लिए अत्यंत शुभकारी रहेगा।

आज का शुभ अंक और राशिफल-
मेष- लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। घमंड से नुकसान आपको ही है। शुभ रंग फिरोजी शुभ अंक 7

वृषभ- कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। शुभ रंग सफेद, शुभ अंक 3

मिथुन- शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। मित्रों से मुलाकात खुश होंगे। शुभ रंग पीला, शुभ अंक 5

कर्क- आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। शुभ रंग स्लेटी, शुभ अंक 4

सिंह- जो करना चाहिए वो करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। आजीविका के स्रोत्र में वृद्धि के आसार हैं। शुभ रंग नीला, शुभ अंक 2

कन्या- जीवन जीने के दो तरीके हैं, पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है, दूसरा हर वस्तु चमत्कार है। खुद को कर्म को समर्पित कर दें। शुभ रंग लाल, शुभ अंक 8

तुला- व्यापार में चल रही मंदी से सारे काम प्रभावित होंगे। समय अच्छे बुरे की पहचान कराने वाला है। आजीविका के लिए यात्रा होगी। शुभ रंग हरा, शुभ अंक 6

वृश्चिक- मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। न्याय पक्ष अनुकूल होगा। शुभ रंग आसमानी, शुभ अंक 0

धनु- स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। संपति का विवाद उभर सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। शुभ रंग केशरिया, शुभ अंक 3

मकर- दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक लाभ से रुके कार्य पूरे होंगे। शुभ रंग जामुनी, शुभ अंक 7

कुम्भ- इष्ट पर भरोसा रखें। अटके कार्य पूरे होंगे। मित्र सहयोग करेंगे। कचहरी से दूर रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शुभ रंग लाल शुभ अंक 1

मीन- धनकोष में वृद्धि होगी। कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा। शुभ रंग गुलाबी शुभ अंक 9