6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

aaj ka rashifal: रविवार का जयद योग चमकाएगा इन तीन राशियों की किस्मत

कशमकश से भरे रहेंगे सप्ताह के दो दिन

3 min read
Google source verification
horoscope rashifal

horoscope rashifal

जबलपुर। ज्योतिष गणना के अधिपति माने जाने वाले भगवान सूर्य इस समय धनु राशि में हैं। उनके साथ पुत्र शनि का संयोग भी बना हुआ है। शनि महाराज भी धनु राशि में विराजमान होकर अस्त हंै। गुरु की राशि में सूर्य की स्थिति के साथ रविवार 6 जनवरी को सर्वार्थ सिध्दि योग व जयद योग भी बन रहा है। यह तीन राशियों के लिए बेहद शुभकारी है। इस दिन भगवान सूर्य नारायण की उपासना समस्त विघ्नों को दूर करने वाली रहेगी। आइए देखते हैं जयद योग की उपस्थिति के साथ पूरे सप्ताह का राशिफल -

आज का राशिफल

मेष - पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में सप्ताह की शुरुआत मित्रों के सहयोग से होगी। आपके कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिल सकेगा। व्यापारियों को श्रेष्ठ लाभ मिलने का योग है। नौकरी पेशे में प्रशासकीय पद से वरिष्ठता प्राप्त होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को सिविल कॉन्टैक्टरशिप में अवसर।

वृष - विपरीत मानसिकता के लोगों से पाला पड़ सकता है। अपनी ऊर्जा को नष्ट न करें। कार्य सफ लता के लिए दो दिन प्रतीक्षा करें। आर्थिक दृष्टिकोण अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार यात्रा से अचानक लाभ दिलाएगा। महिला छात्रवर्ग को सप्ताहान्त में अवसरों की प्राप्ति।

मिथुन - समसप्तक चन्द्रमा व्यवहारिक परिवर्तन करते हुए दृष्टिकोण में बदलाव लाएगा। कुछ नया करने का मानस बनेगा। विकास के पथ पर आगे बढऩे का प्रयास। व्यापारियों के लिए कॉटन, सिल्क, यार्न कैटेगरी में दलाली के लाभ मिलेंगे। नौकरी पेशा, महिला तथा छात्रवर्ग को अवसर।

कर्क - कार्यक्षेत्र का तकनीकि परिवर्तन करना चाहेंगे। विशेष लाभ के लिए अतिरिक्त योजनाओं पर फ ोकस रहेगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यम। नौकरी पेशा में इच्छानुसार सफ लता। महिला तथा छात्रवर्ग को सफ लता के लिए प्रयास करना होगा।

सिंह - मित्रों के संबंधों का परीक्षण का समय है। कार्य की सफ लता के लिए आंशिक फेरबदल करना होगा। व्यापारियों को स्वर्ण, अन्य धातुओं से जुड़े कारोबार में चढ़ाव का संकेत है। नौकरी पेशा में पदोन्नति, महिला तथा छात्रवर्ग को ट्रिब्यूनल से जुड़ी सेवाओं का शासकीय अवसर।

कन्या - संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। योग्यता से संबंधित अवसरों का सही समय है। बाहरी यात्रा का योग है। व्यापारियों के लिए फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में बड़े अवसरों की प्राप्ति। नौकरी पेशा में बौद्धिक योग्यता सफ लता दिलवाएगी। महिला, छात्रवर्ग को मैनेजमेंट क्षेत्र में निजी अवसर।

तुला - लाभ के साथ निवेश की योजना इस सप्ताह कम रहेगी। विशेष व्यक्ति के माध्यम से भी अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के लिए परम्परा तथा आधुनिक व्यवसाय का लाभ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन करना चाहेंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को वैदेशिक सेवाओं में़े कुकिंग/ इंटीरियर डिजाइनिंग में अवसर।

वृश्चिक - कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्य की प्रकृति पर विशेष ध्यान देवें। व्यापारिक लाभ भी मिलेगा। निवेश तथा अन्य क्षेत्र का बाजार भविष्य से संबंधित योजनाओं में श्रेष्ठ अवसर प्रदान करेगा। नौकरी पेशा में पदवृद्धि। महिला तथा छात्रवर्ग को राजकीय सेवाओं में अवसर।

धनु - चन्द्रमा का गोचर वैचारिकता को बदलेगा। कार्य शीघ्र्र करने का मानस होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह मध्यम है। व्यापारियों के लिए शुुक्र, शनिवार कुटुम्बियों के माध्यम से लाभ दिलवा सकता है। नौकरी पेशा में स्थान के परिवर्तन, महिला, छात्रवर्ग को अकादमिक अवसर।

मकर - बारहवां चन्द्रमा रात्रिपर्यन्त मानसिक क्लेश दे सकता है। विवादों से बचें। धैर्य रखते हुए आगे बढ़ें। सोमवार से अनुकूलता। व्यापारियों के लिए मंगल, बुधवार व्यवसाय की दृष्टि से लाभ प्रदान करेगा। नौकरी पेशा में परिश्रम का लाभ मिलेगा। महिला, छात्रवर्ग को कॉर्पोरेशन्स में अवसर।

कुंभ - पराक्रम में वृद्धि होगी। बढ़ी हुई प्रतिष्ठा से अलग-अलग लाभ प्राप्त होने का समय है। व्यपारियों के लिए ऑयल रिफ ाइनरी से जुड़े प्रोजेक्ट श्रेष्ठ लाभ देगें। नौकरी पेशा में विशेष प्रक्रिया के माध्यम से इच्छित पद। महिला, छात्रवर्ग को एयरोनॉटिक इंजीनियरिंग में अवसर।

मीन - राजकीय पद की प्राप्ति के योग। उन्नति तथा आर्थिक उपलब्धि वाला सप्ताह है। रणनीतिक प्रयासों से मनोवांछित प्राप्तियां। व्यापारियों के लिए सप्ताह विशेष लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा में धन-पद की प्राप्ति होगी। महिला, छात्रवर्ग को सॉफ्टवेयर टेक्नॉलॉजी में विद्यालयों में अवसर।