6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्वार्थ सिद्धि योग में दिखेगा करवा चौथ का चांद, इस मुहूर्त में होगी पूजा- देखें आज का पंचांग

सर्वार्थ सिद्धि योग में दिखेगा करवा चौथ का चांद दिखेगा, इस मुहूर्त में होगी पूजा- देखें आज का पंचांग

2 min read
Google source verification
aaj karwa chauth ka chand kab niklega

aaj karwa chauth ka chand kab niklega

जबलपुर। पति की दीर्घायु व उसके स्वस्थ जीवन की कामना के लिए किए जाने वाला करवा चौथ व्रत आज सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा। चौथ का चांद इसी योग में दिखेगा। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार शुभ योग में चंद्र दर्शन और पूजन से व्रतधारियों की मनोकामना पूर्ण होगी।

आज का पंचांग-
शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सफर-17, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : शरद, मास : कार्तिक, पक्ष : कृष्ण, तिथि - रात्रि 7.58 तक जया तिथि तृतीया उपरंात रिक्ता तिथि चतुर्र्थी रहेगी जया तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। जया तिथि में अन्नप्रासन, गायन वादन, पुंसवन, चित्रकला, संगीत, विवाह, नृत्यकला, तथा अनाजभंडारण जैसे कार्य हेतु यह तिथि उत्तम मानी जाती है। चतुर्थी तिथि मांगलिक कार्य हेतु उपयुक्त नहीं मानी जाती है। योग- प्रात: 6.36 तक व्यतिपात उपरंात वरयिान योग रहेग दोनों ही योग विषेश शुभ नहीं है। विशिष्ट योग- सर्वार्थ सिध्दि योग एवं अमृत योग के साथ सभी प्रकार के मांगलिक कार्य हेतु दिवस उत्तम रहेगा।

करण- सूर्योदय काल से वणिज उपरंात विष्टि तदनंतर वव करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है। नक्षत्र- साधारणसंज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र कृत्तिका प्रात: 10.23 तक उपरंात धु्रवसंज्ञक नक्षत्र रोहिणी रहेगा। कृत्तिका नक्षत्र में बाग,बगीचा नृत्यगान, क्रयविक्रय, शिल्पविद्या जैसे कार्य किए जा सकते हैं। विशेष मांगलिक कार्य के लिए इस नक्षत्र को उपयुक्त नहीं माना जाता है, शुभ सुखद कार्य हेतु रोहिणी नक्षत्र उपयुक्त माना जाता है।

शुभ मुहूर्त - आज के दिन प्रसूति स्नान, विपणि व्यापार, क्रयविक्रय, धान्यछेदन, नववस्त्रधारण, हलप्रवहण, सेवारम्भ, आवेदनपत्र लेखन जैसे कार्य हेतु दिन शुभ तथा अनुकूल रहेगा। श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज सूर्योदय प्रात: 7.30.से 9.00 बजे तक शुभ दोपहर 1.30 से 4.30 क्रमश: लाभ, अमृत रात्रि 9.00 से 10.30 शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा सुखद मानी जाती है। व्रतोत्सव- आज सर्वार्थ अमृत सिध्दि योग के साथ गणेशचतुर्थी व्रत , करवाचौथ का व्रत उत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : वृष राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के तुला राशि में गुरु तुला राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है। सूर्य का चित्रा नक्षत्र में संचरण रहेगा। दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा में है सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: प्रात: 9.00 से 10.30 बजे तक रहेगा।(शुभ कार्य के लिए वर्जित), आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज : आज जन्मे बालकों का नामाक्षर चू,चे,चो,ल अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। लज्जाशील, उदार, चंचल, क्षमाशील, धार्मिक, सुंदर, धार्मिक, परोपकारी, समाजसेवा में रुचि, रखने वाले रहेंगे। कृत्तिका नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि वृष तथा राशि स्वामी शुक्र होंगे। वृष राशि में जन्मे जातक शिक्षा, सैन्य सेवा के प्रति रुचि रखेंगे। भाग्योदय आयु के तीस से चालीस वर्ष की आयु में सम्भव है।