1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज के दिन भूल के भी न करें ये काम, इस दिशा में न करें यात्रा – पंचांग

आज के दिन भूल के भी न करें ये काम, इस दिशा में न करें यात्रा - पंचांग

2 min read
Google source verification
aaj ka shubh muhurat kitne baje hai

aaj ka shubh muhurat kitne baje hai

शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सव्वाल तारीख 8, अयन : उत्तरायण, ऋतु : ग्रीष्म, मास : ज्येष्ठ, पक्ष : शुक्ल।
तिथि - शाम 6.57 तक पूर्णा तिथि दशमी उपरंात एकादशी तिथि रहेगी। आज के दिन समय शुध्दि होने पर गृहप्रवेश, गृहारंभ, तीर्थाटन, व्यापार वाणिज्य, सेवारंभ, क्रय विक्रय, पौधारोपण, कृषिवानकी, तथा चिकित्सा से जुड़े कार्य हेतु यह तिथि अत्यंत उपयुक्त मानी जाती है।
योग - प्रात: 7.36 तक व्यतिपात उपरंात वरियान योग रहेगा। दोनो ही योग दैनिक कार्य हेतु शुभ है।
विशिष्ट योग - आज तिथि गणना के अनुसार व्यापार वाणिज्य एवं सभी प्रकार के मंगल कार्य हेतु दिन शुभ रहेगा।

करण - सूर्योदय काल से तैतिल उपरंात गर तदनंतर वणिज करण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र - लघुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र हस्त दोपहर 12.49 तक उपरंात चित्रा नक्षत्र रहेगा। हस्त नक्षत्र मे यात्रा, विवाह, विद्यारंभ, सवारी, पुष्टता गृहारंभ, शांति आभूषण, अलंकार, साजसज्जा तथाा वानिकी से जुडे कार्य हेतु यह नक्षत्र उपयुक्त माना जाता है वही चित्रा नक्षत्र मे सगाई नामकरण, मकान से जुडे कार्य अत्यंत शुभ तथाा मंगलकारी माने जाते है।
शुभ मुहूर्त - आज विद्यारंभ, वाद्यारंभ, वरकन्यावरण, दीक्षाग्रहण, व्यापार वाणिज्य, विवाह कार्य, ग्रहप्रवेश, गृहारंभ, वास्तु पूजन जैसे कार्य हेतु दिन शुभ तथाा सुखद रहेगा।

श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 6.00 से 9.00 लाभ,अमृत दोपहर 4.30 से 6.00 लाभ तथाा रात्रि 7.30 से 10.30 शुभ तथाा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथाा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव आज - श्री गंगावतरण, श्री गंगा दशहरा, श्री रामेश्वार स्थापना, तथा गायत्री जयंती का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा - रात्रि 12.23 तक कन्या राशि मे उपरंात शुक्र प्रधान राशि तुला राशि मे संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन - सूर्य के वृष राशि मे गुरू वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है। सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र मे संचरण रहेगा ।
दिशाशूल - आज का दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहता है इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा मे है सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है । राहुकाल: दोपहर 12.00.00 वजे से 1.30.00 वजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर पू,ष,ण,ठ अक्षर सेे आरंभ कर सकते है।हस्त नक्षत्र मे जन्मे वालको की राशि कन्या होगी, राशि स्वामी बुध तथा रजतपाद पाया मे जन्म माना जायेगा कन्या राशि के जातक प्राय: रूपवान, गुणवान, विवेकी परमार्थ मे रूचि रखनं वाले, समाजसेवा मे अग्रणी, तथाा प्रतिभा संपन्न माने जाते है दोपहर 12.49 के बाद जन्मे जातको का जन्म नक्षत्र चित्रा तथा राशि कन्या होगी।

Story Loader