20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन कामों के लिए आज का दिन है बहुत शुभ पर ऐसे काम से बचें

गुरुवार को लक्ष्मी ओर सुकर्म नाम के शुभ योग के साथ ही मुसल नामक अशुभ योग भी बन रहा है

2 min read
Google source verification
aaj ke shubh muhoort

aaj ke shubh muhoort

जबलपुर। आज का दिन किसी गंभीर बीमारी का इलाज शुरु करने के लिए बहुत अच्छा है। पंडित जनार्दन शुक्ला बताते हैं कि गुरुवार को मित्र मिलन, पत्र लेखन एवं चिकित्सा सेवा हेतु शुभ मुर्हूत है। अनुकुल समय - प्रात: ६.०० से ७.३०, दोपहर १२.०० से ०३.००, शाम ४.३० से ६.००, रात्रि ७.३० से ९.०० बजे तक का रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार आज दिशाशूल - दक्षिण दिशा के लिए है। उनकी राय है कि जहां तक संभव हो आज इस दिशा में यात्रा करने से बचें। आज का राहुकाल - दोपहर ०१.३०.०0 से ०३.००.०० बजे तक का है। अगर हो सके तो इस दौरान शुभ कार्यों को करने से बचे।


आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2074
संवत्सर का नाम - साधारण
शालिवाहन शक संवत् - 1939
हिजरी सन् - 1439 मु. जमादि उस्सानी तारीख १२
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - शिशिर ऋतु।
मास - फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि - प्रात: ०८.०१ तक चतुर्दशी उपरांत पूर्णिमा तिथि रहेगी।
नक्षत्र- रात्रि ११.३१ तक मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योग - प्रात: ०७.१४ तक अतिगण्ड उपरांत सुकर्म योग रहेगा।
अनुकुल समय - प्रात: ६.०० से ७.३०, दोपहर १२.०० से ०३.००, शाम ४.३० से ६.००, रात्रि ७.३० से ९.०० बजे तक।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन मित्र मिलन, पत्र लेखन एवं चिकित्सा सेवा हेतु शुभ मुर्हूत है।
व्रत/पर्व - होलिका दहन
दिशाशूल - दक्षिण
चंद्रमा - सिंह राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर ०१.३०.०0 से ०३.००.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर मा, मी, मू, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे विनम्र तथा उदार प्रवृत्ति के होंगे। मित्रों की संख्या अधिक रहेगी। पढऩे के अलावा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखेंगे। कानून के क्षेत्र में सफल रहेंगे।


विष्णुपूजन से मिलेगा लाभ
मार्च के पहला दिन सात राशियों के लिए अच्छा रहेगा। गुरुवार को लक्ष्मी ओर सुकर्म नाम के शुभ योग के साथ ही मुसल नामक अशुभ योग भी बन रहा है। ऐसे में मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। वहीं वृष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस में फायदा लेने, अधिकारियों से मदद लेने, सोचे हुए खास काम पूरे करने के लिए आज विष्णुपूजन करें। संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।