
mango Mint Chutney
जबलपुर। गर्मी में खाना खाना किसी को भी पसंद नहीं आता है। इससे जहां डिहाईड्रेशन की स्थिति बन जाती है, वहीं कमजोरी भी पकडऩे लगती है। लेकिन खाने में गर्मियों के अनुसार कुछ चीजों को शामिल कर लिया जाए तो मन खाने के लिए खुद ही बेताब जो जाएगा। वैसे तो गर्मी में फलों का राजा आम खाना सभी को पसंद है, पुदीना के साथ जलजीरा पीना भी गर्मी में लाभदायी है। यदि इन दोनों को मिलाकर कुछ बनाया जाए तो सेहत और स्वाद दोनों के लिहाज से ये लाभदायी होगा। आकांक्षा गुप्ता नेमा ऐसी ही आम पुदीने की चटनी बनाने के बारे में बता रहीं हैं। आकांक्षा पेशे से शिक्षिका हैं, लेकिन वे खाना बनाने की शौकीन भी हैं। इसके लिए उन्होंने खुद का यूट्यूब चैनल भी बना रखा है। जिसके माध्यम से वे खाने की नई नई विधियां लोगों को बताती हैं। आकांक्षा कहती हैं आप कुछ खास चटनी बनाने की सोच रही हैं तो फिर क्यों न आम और पुदीने की चटनी बनाई जाए।
बनाएं आम पुदीने की चटनी
सामग्री - 4 कच्चे आम (कैरी), 2 देसी टमाटर, 4 गड्डी पुदीने की पत्तियां, 1 गड्डी धनियापत्ती, 10-12 हरी मिर्च, 1 बड़ा टुकड़ा अदरक, 1 चम्मच जीरा, 2 चम्मच नमक, 1/2 कप पानी।
विधि: आम पुदीने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलें। फिर इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। पुदीने की गड्डियों के डंठल काटकर निकाल दें। पत्तियों को तोडकऱ धो लें। धनियापत्ती के डंठल को भी काटकर निकाल दें। अदरक भी छील लें। टमाटर को टुकड़ों में काट लें। मिक्सर के बड़े जार में सबसे पहले पुदीना, धनियापत्ती, टमाटर, अदरक, मिर्च, जीरा और नमक डालें। जार में आधा कप पानी डालें। ढक्कन बंदकर बढिय़ा चटनी पीस लीजिए। अगर आपके पास सिलबट्टा है तो उसमें भी चटनी पीस सकते है। तैयार चटनी को जार में डालकर स्टोर कर लें। पकौड़े, परांठे और रोटियों के साथ यह चटनी स्वाद लगेगी। इस चटनी को 15 दिन तक स्टोर करके रखा जा सकता है।
पुदीना के अन्य फायदे-
पुदीने के रस को पीकर बाहर निकलने से धूप लगने का डर कम रहता है। हैजा होने पर पुदीना, प्याज का रस, नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से फायदा होगा। उल्टी होने पर आधा कप पुदीना का रस पीने से उल्टी आना बंद हो जाएगी। पेट दर्द होने पर पुदीने को जीरा, काली मिर्च और हींग के साथ मिलाकर खाने से आराम होता है।
Published on:
07 Jun 2019 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
