
film shooting in madan mahal fort
जबलपुर, शहर के अनदेखे नेचुरल स्पॉट पर फिल्मकारों की नजर पड़ गई है। एक सप्ताह के भीतर शहर में दूसरी फिल्म यूनिट शूटिंग प्रारम्भ कर दी है। उडि़या फिल्म की निर्माता यूनिट ने शुक्रवार को मदन महल के पुरातात्विक धरोहर में शूटिंग की। जबकि, एक दिन पहले उन्होंने भेड़ाघाट के संगमरमरी वादिया स्वर्गद्वारी में शूटिंग की। शहर की खासियतों पर फिल्मी हस्तियों की नजर पडऩा सुखद संकेत है। फिल्म की यूनिट आने लगी है, जरूरत है सिर्फ उन्हें प्लेटफार्म मुहैया कराने की।उडि़या फिल्म के 40 कलाकारों की यूनिट ने गुरुवार को भेड़ाघाट और शुक्रवार को मदन महल किलों में शूटिंग पूरी की।
शनिवार को भेड़ाघाट में नर्मदा के नेचुरल स्पॉट पर शूटिंग करते नजर आएंगे। फिल्म डायरेक्टर ज्योति बसु ने बताया, सुपर स्टॉर बाबू सेन 30 से अधिक उडि़या फिल्मों में काम कर चुके हैं जबकि, एक्ट्रेस शिवानी की यह चौथी फिल्म है। शहर की वैशाली अदिति ने भी इस फिल्म में रोल कर रही है। निमिष भट्ट कोरियोग्राफर हैं। जबकि अंशुल गायकवाड़ एवं आशीष जैन ने सहयोग किया।
लोकेशन की फोटो देख आई यूनिटलाइन प्राड्यूसर विकास पांडेय ने बताया कि उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन यूनिट को जबलपुर की लोकेशन भेजी थी। टीम को लोकेशन पसंद आई और यूनिट ने बिना विजिट के ही यहां आने का निर्णय किया। जिला प्रशासन के फिल्म सिटी कीे ओर प्रयास करने की शुरूआत के बाद दो फिल्म यूनिट ने यहां शूटिंग की है। तीन घंटे की फिल्म में मदन महल किले में सांग शूट किया गया। रोमांटिक फिल्म लव स्टॉरी है। कुछ दिन पहले ही यहां आदिशंकराचार्य वेब सीरिज की शूटिंग हुई थीं।
प्रोत्साहित करने पहुंचे कलेक्टर
फिल्म शूटिंग यूनिट के आमंत्रण पर कलेक्टर भरत यादव मदन महल के मिले पर पहुंचे। उन्होंने शूटिंग देखी और कलाकारों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रोड्यूसर को भरोसा जताया कि शहर में शूटिंग के दौरान हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। फिल्मी हस्तियों के साथ वे फिर बैठक करेंगे।
Published on:
6 Mar 2020, 10:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.