6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

adult massage भेजने वाले पति पर पत्नी ने कराया मामला दर्ज, एसपी से की शिकायत

पत्नी ने ही लगाया आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप    

less than 1 minute read
Google source verification
mobile

mobile

जबलपुर। पति पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि वे एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। आमतौर पर पति पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह भरे अंतरंग संबंधों के साथ ही द्विअर्थी शब्दों का उपयोह हास परिहास में किया जाता है। लेकिन विवाद हो जाए या रिश्ते में दरार आ जाए तो ये आपत्तिजनक हो जाते हैं। एक ऐसा ही मामला जबलपुर में आया है। जहां पत्नी ने पति पर एडल्ड मैसेज भेजने का आरोल लगाते हुए पुलिस एसपी से शिकायत की है। पति जेल प्रहरी के पद पर भोपाल में पदस्थ है।

भोपाल जेल मुख्यालय में पदस्थ एक जेल प्रहरी की धमकियों से परेशान उसकी पत्नी मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। जेल प्रहरी पति पर अश्लील मैसेज भेजकर और दहेज प्रताडऩा का केस वापस लेने के लिए बेटे को उठवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी 18 जवरी, 2016 को गोहलपुर निवासी चंद्रप्रकाश वजीरानी के साथ हुई थी। ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। पति, सास और ननद की प्रताडऩा से तंग आकर तीनों के विरुद्ध गोहलपुर थाने में भादंवि की धारा 498, 125, 502, 507 के तहत प्रकरण दर्ज कराया था। करीब तीन वर्ष से वह अपने बेटे के साथ मायके में रह रही है। इसके बाद भी पति उसे कई तरीके से परेशान करने लगा। पहले मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे। उसके बाद केस वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए बेटे को उठवाने की धमकी दे रहा है। पुलिस विभाग में रसूख का हवाला देकर बेटे को उठवाकर हत्या कराने की धमकी से उसका परिवार दहशत में है। पुलिस अधिकारियों ने शिकायत को जांच में लिया है।