1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

high profile बहू ने कहा- कई महिलाओं से हैं मेरे पति के अवैध संबंध, मच गई खलबली

शहर के नामी बुक डिपो संचालक के परिवार का मामला पुलिस थाने तक पहुंचा

2 min read
Google source verification
affluent family man extramarital relationship and affair news in hindi,wife filed a complaint with the husband of the dowry case ,Highprofile Wife,HighProfile Family Sex Scandal ,Married Women intimate ,Young Girl Intimate,Rich Businessman Intimate with Young Girl,Highprofile Family Man Intimate with Married Women ,Hasbund Exploited His Wife,Wife Says Critical Threats on Husband,Rich Bissesman Beaton His Wife,jabalpur police,crime,

affluent family man extramarital relationship and affair news in hindi

जबलपुर। शहर के एक हाईप्रोफाइल परिवार की बहू ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी औरतों के चक्कर में है। कई लड़कियों और महिलाओं को लेकर घर आता है। विरोध करने पर डराया-धमकाया जाता है। बेरहमी के साथ मारपीट की जाती है। पति की हरकतों से परेशान पत्नी बुधवार को गोरखपुर ुपुलिस थाने पहुंची। जहां, उसने पति संजीव गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी दौरान पति के भी थाने पहुंच जाने से वहां विवाद की स्थिति बनी। काफी देर तक हंगामा हुआ।

22 वर्ष पहले विवाह
पुलिस के अनुसार गोरखपुर निवासी संगीता गुप्ता (45) का विवाह 22 साल पूर्व संजीव गुप्ता से हुआ था। पत्नी ने दावा किया है कि बुक डिपो के संचालक संजीव गुप्ता के कई अन्य महिलाओं से संबंध हैं। विरोध करने पर वह उसे प्रताडि़त करता है। महिला की रिपोर्ट पर आरोपित संजीव गुप्ता के खिलाफ दहेज प्रताडऩा और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

रात भर दर्द से तड़पती रही
पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया है कि 19 दिसंबर की रात आरोपित संजीव देर से घर लौटा। इस पर उन्होंने देर से आने का कारण पूछा तो आरोपित उसे अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर हाथ-घूंसों से बुरी तरह मारपीट कर दी। आरोपित द्वारा की गई मारपीट में उसके हाथ और सिर में चोटें आईं हैं। महिला के अनुसार रातभर दर्द से तड़पने के बाद वह गोरखपुर थाने पहुंचीं और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिवार की खातिर चुप थी
पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया है कि उसने पति की हरकतों कई बार इसका विरोध किया। लेकिन हर बार पति उसे धमकाकर चुप करा देता था। उसके मन में पहले भी पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने का विचार आया। लेकिन परिवार वालों और बच्चों के कहने पर वह शांत हो गई। लेकिन पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। कई बार वह घर में भी महिलाओं को लेकर आने लगा। ये सब सहना अब मुश्किल हो गया था।

नामी व्यवासायी है आरोपित
पुलिस के अनुसार हाईप्रोफाल परिवार के इस मसले में आरोपित की गोरखपुर क्षेत्र में अच्छी पैठ है। वह एक नामी व्यवसायी है। जिसका बुक स्टोर क्षेत्र में काफी पुराना और शहर में जाना-पहचाना है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Story Loader