7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी ‘जिला अध्यक्षों’ के बाद अब चुने जाएंगे ‘निगम-मंडल’, नामों की है लंबी लिस्ट

mp news: 'निगम-मंडल' के लिए पार्टी में नेताओं की लंबी फेहरिस्त है जो 50-55 की उम्र पार कर चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
BJP district presidents

BJP district presidents

mp news: भाजपा की संगठनात्मक नियुक्ति के बाद खाली हाथ रह गए कई नेताओं की नजर अब निगम-मंडलों पर टिक गई है। महाकौशल विकास प्राधिकरण, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, हाउसिंग बोर्ड से लेकर जबलपुर विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष व सहयोगियों की नियुक्ति होना है। नेताओं को अब निगम-मंडल से ही आस बाकी है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय निगम-मंडलों के पद खाली हैं।

सबको साधने की चुनौती

नगर निगम चुनाव से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव फिर संगठनात्मक नियुक्तियों से पार्टी के जिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी है उन सबको साधने की चुनौती अब नगर व ग्रामीण अध्यक्ष के सामने होगी। नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटैल के सामने सभी असंतुष्टों को साधने की चुनौती होगी।

ये भी पढ़ें: एमपी में बनेगा नया 'कॉरिडोर', ली जाएगी 17 गांवों की जमीन


इंतजार की इंतेहा

पार्टी में ऐसे नेताओं की लंबी फेहरिस्त है जो 50-55 की उम्र पार कर चुके हैं। पार्टी के लिए दशकों से समर्पित भाव से काम कर रहे इन नेताओं को इंतजार था कि संगठन कोई जिम्मेदारी सौंपेगा। नगर निगम चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर संगठनात्मक नियुक्तियों से पहले उनके नाम सुर्खियों में आ जाते हैं। इन नेताओं से लेकर उनके परिजनों और समर्थकों को आस जग जाती है लेकिन हर बार खाली हाथ रह जाते हैं।

टिकट वितरण के दौरान हुआ था हंगामा

विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण के दौरान पार्टी के रानीताल कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ था। असंतोष के सुर उभरे थे। इसके बाद भी दबी जुबान में या सोशल मीडिया के माध्यम से असंतुष्ट कार्यकर्ता प्रतिक्रिया देते रहे हैं।