
dowry cases in Hanumangarh
जबलपुर. मेट्रीमोनी साइट के जरिए लडक़ा-लडक़ी ने एक-दूसरे को पसंद किया। बात आगे बढ़ी और दोनों पक्ष के बुजुर्गों ने मिलकर रिश्ते को स्वीकार कर लिया। खुशी-खुशी सगाई हुई, लेकिन उसके बाद वर पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक, गृहस्थी का सामान और नकद पांच लाख रुपए की मांग रख दी। दहेज न दे पाने पर सगाई और शादी तोडऩे की बात कही। इससे परेशान वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। परेशान होकर वधू पक्ष की आरे से अधारताल थाने में उत्तर प्रदेश निवासी वर पक्ष के लोगों के विरुद्ध दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि उसने मेट्रीमोनी साइट पर शैलेंद्र कुमार यादव की प्रोफाइल देखकर उससे शादी के लिए इंट्रेस्ट शो किया था। इसके बाद शैलेंद्र ने उसकी मां से शादी की बातचीत की। 6 जून, 2019 को कमालपुर(रायबरेली) से शैलेंद्र, उसकी बहन हेमलता, सीमा यादव, भांजा शुभम यादव उसके घर शादी का प्रस्ताव लेकर आए। उसे देखने के बाद शादी तय की। 5 जुलाई को रसल चौक स्थित एक होटल में सगाई का कार्यक्रम किया, इससे पहले तक दहेज लेन-देन को लेकर शैलेंद्र एवं उसके परिवार के लोगों ने कोई बात नहीं की।
सगाई कार्यक्रम के बाद शैलेन्द्र यादव एवं उसके परिवार वालों द्वारा उसके घर आकर शादी में 5 लाख रुपए नकद, मोटर साइकिल और गहस्थी का सामान देने की मांग की है और नहीं देने पर सगाई तोडऩे की धमकी दी। बोला कि हमारे यहां तो 20-20 लाख रुपए दहेज चलता है। 7 जुलाई को शैलेंद्र ने फोन कर कहा कि दहेज नहीं दे सकते हो इसलिए वह सगाई तोड़ रहा है। रिपोर्ट पर उत्तर प्रदेश निवासी शैलेन्द्र यादव, हेमलता यादव, पुष्पा यादव, लक्ष्मी यादव, सीमा यादव, संध्या यादव और शुभम यादव के विरुद्ध दहेज अधिनियम की धारा 3, 4 का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Published on:
10 Jul 2019 08:12 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
