5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP का ये airport बना सियासी ट्रांजिट प्वॉइंट, हर दिन वीआइपी की लैंडिंग- जाने क्या है वजह

MP का ये airport बना सियासी ट्रांजिट प्वॉइंट, हर दिन वीआइपी की लैंडिंग- जाने क्या है वजह  

2 min read
Google source verification
Raipur Airport : जयपुर, राजकोट, पटना और रांची की फ्लाइट जल्द होंगी शुरू, इंटरनेशनल उड़ानों की भी हो रही तैयारी

Raipur Airport : जयपुर, राजकोट, पटना और रांची की फ्लाइट जल्द होंगी शुरू, इंटरनेशनल उड़ानों की भी हो रही तैयारी

जबलपुर. चुनावी भागदौड़ के बीच जबलपुर सियासी ट्रांजिट प्वॉइंट बन गया। एयरपोर्ट पर हर दिन वीआइपी लैंडिंग हो रही है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री भी आ चुके हैं। मुख्यमंत्री हर दूसरे दिन पहुंच रहे हैं। केंद्र और राज्य के मंत्री और अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी इसी रूट से आ रहे हैं। अधिकारियों के प्रोटोकॉल और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एयरपोर्ट दौड़ से भीड़ बढ़ी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ चुके, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का हर दिन दौरा

आए जबलपुर, पहुंच गए रायपुर

वीआइपी दौरों चाहे भले बढ़ रहे हों पर यात्री विमान की संख्या नहीं बढ़ रही है। आलम यह है कि जो नियमित उड़ान भर रहे हैं वह भी किसी न किसी समस्या के चलते डायवर्ट हो रहे हैं। इससे वीआइपी को भी परेशान हो पड़ रहा है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली से उड़ान तो जबलपुर के लिए भरी पर लैंडिंग नहीं होने के कारण रायपुर पहुंच गए। जबकि उन्हें जबलपुर में उतरकर दमोह के कार्यक्रम में शिरकत करना था।

एक हफ्ते में एक दर्जन नेता आए

बीते एक हफ्ते में एक दर्जन से अधिक वीआइपी डुमना पहुंचे। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अनुराग ठाकुर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, कृष्णपाल असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के मंत्री हर दूसरे दिन जबलपुर पहुंच रहे हैं। हर दिन दो से तीन वीआइपी के दौरे से प्रशासनिक अधिकारी एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं।

विंध्य, बुंदेलखंड के लिए भी सुविधाजनक

डुमना एयरपोर्ट महाकोशल के साथ ही विंध्य और बुंदेलखंड के लिए भी सुविधाजनक है। नेताओं के चुनावी फेरे बढ़ने से विमानों की कमी के बाद भी गुलजार है। इससे जहां एयर ट्रैफिक बढ़ा है वहीं, एयरपोर्ट में भीड़ देखने को मिल रही है। भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा हो याकांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा, दोनों में शामिल होने वाले नेता डुमना का ही इस्तेमाल ट्रांजिट के लिए कर रहे हैं।