
Amazing Benefits Of Amla in hindi
जबलपुर। वैसे तो आंवला को प्रकृति का सबसे अच्छा वरदान माना जाता है। इसका आयुर्वेद में सबसे ऊंचा स्थान है। इसके संपर्क में रहने मात्र से ही लोग निरोग रहते हैं फिर जो खाता है उसे बीमारियों का कोई खतरा भी नहीं रहता है। वहीं आंवला को शास्त्रों में भी श्रेष्ठ स्थान दिया गया है। इसकी पूजा करने, परिक्रमा लगाने से सेहत तो मिलती है। साथ ही दिव्य अनुभूतियों से मन शांत हो जाता है। कार्तिक माह में दीवाली के बाद नवमीं तिथि पर आंवला का पूजन शुभफलदायी माना गया है। शनिवार को आंवला नवमीं मनाई जा रही है। आज व्रतधारी महिलाएं आंवला के पेड़ का पूजन कर उसकी परिक्रमा करेंगी। इसके बाद उसकी छांव में बैठकर भोजन करेंगी। ऐसा करने से उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
news facts- आंवला नवमी आज- संतान प्राप्ति और मंगल कामना के लिए महिलाओं ने रखा व्रत
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आंवला नवमीं शनिवार को मनाई जा रही है, इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। आंवला नवमी कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मनाई जाती है। महिलाएं इस व्रत को संतान का सुख प्राप्त करने और उनकी मंगलकामना के लिए करती हैं। व्रती महिलाएं आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा करती हैं। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस व्रत को करने पर अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसी दिन से सतयुग का प्रारम्भ हुआ था। ज्योतिर्विद जर्नादन शुक्ल के अनुसार अक्षय नवमीं के दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। इस दिन दान देने और भक्तिभाव से की गई सेवा पर विशेष पुण्य अर्जित होता है।
आंवला वृक्ष की आरती
आंवला वृक्ष को जल अर्पित करें। जड़ में कच्चा दूध डालें। पूजन सामग्रियों से वृक्ष की पूजा करें और उसके तने पर कच्चा सूत लपेटें। सात बार परिक्रमा करें। अंत में आंवले की आरती उतारकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
आमला खाने के फायदे
डायबिटीज में फायदेमंद
आंवला डायबिटीज से परेशान लोगों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। आंवले में क्रोमियम तत्व पाए जाते हैं जो इंसुलिन हारमोंस को मजबूत कर खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं।
दिल को रखे सेहतमंद
आंवले में मौजूद क्रोमियम बीटा ब्लॉकर के प्रभाव को कम करते हैं। इससे आपका दिल मजबूत और हेल्दी बनता है। आंवला खराब कॉलेस्ट्रोल को खत्म कर अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बनाने में मदद करता है।
डाइजेशन में मददगार
खाने को पचाने में आंवला बहुत मददगार है। इसे खाने से कब्ज, खट्टी डकार और गैस की समस्या से मुक्ति मिलती है। यही वजह हैआंवले को किसी न किसी रूप में आपको अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।
वजन घटाने में मददगार
आंवला शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
इंफेक्शन से मुक्ति
आवंले में बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत होती है। इसे खाने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। जिससे हम बीमरियों से दूर रहते हैं.। यही नहीं आंवला शरीर में मौजूद टॉक्सिन यानी कि जहरीले पदार्थों को बाहर निकाल देता है। आंवला खाने से सर्दी-जुकाम, अल्सर और पेट के इंफेक्शन से मुक्ति मिलती है।
हड्डियां बनेंगी मजबूत
आंवला खाने से हड्डियों को ताकत मिलती है और वे मजबूत बनती हैं। आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है और इसे खाने से ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।
आंखों के लिए गुणकारी
आंवले का रस आंखों के लिए गुणकारी है। यह आंखों की रोशनी बढाता है। यही नहीं जिन्हें मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस या कम दिखाई देता है उन्हें आंवले का रस पीना चाहिए।
टेंशन की छुट्टी
आंवले में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो दिमाग को ठंडक प्रदान करते हैं। आंवला खाने से टेंशन में आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है।
Published on:
17 Nov 2018 09:58 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
